न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में बड़ा एक्शन: जोधपुर से मौलवी सहित तीन लोग हिरासत में, परिवार ने बताया निर्दोष

जोधपुर से दो और जैसलमेर से एक मौलवी को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा, पीपाड़ से एक अन्य व्यक्ति को भी डिटेन किया गया है। राजीव गांधी नगर थाने की पुलिस मौके पर मौजूद रही, लेकिन कार्रवाई को लेकर उन्होंने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 31 Oct 2025 1:18:28

राजस्थान में बड़ा एक्शन: जोधपुर से मौलवी सहित तीन लोग हिरासत में, परिवार ने बताया निर्दोष

जोधपुर में जांच एजेंसियों ने शुक्रवार को एक बड़े एक्शन के तहत आतंकी कनेक्शन के शक में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें एक मौलवी भी शामिल हैं जो चोखा क्षेत्र में मदरसा चलाते हैं। हालांकि, परिवार वालों का कहना है कि सभी निर्दोष हैं और उन्हें बिना किसी ठोस सबूत के हिरासत में लिया गया है।

सुबह-सुबह हुई कार्रवाई, घर से उठाकर ले गए

मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से पीपाड़ निवासी अयूब गफ्फार जो जोधपुर के चोखा क्षेत्र में मदरसा चलाते हैं, उन्हें शुक्रवार सुबह करीब चार बजे उनके घर से हिरासत में लिया गया। परिजनों का कहना है कि तड़के करीब 20 से अधिक लोग सादी वर्दी में घर पहुंचे, जिनमें कुछ पुलिसकर्मी भी थे। उन्होंने अयूब गफ्फार को सोते हुए उठाया, कुछ दस्तावेज अपने साथ लिए और कमरे को सील कर दिया।

अयूब के बेटे मोहम्मद याकूब के अनुसार, “सुबह करीब साढ़े तीन बजे 22 लोग घर में घुस आए। उन्होंने अब्बा को सोते हुए उठाया, कुछ कागज और मोबाइल ले गए, लेकिन यह नहीं बताया कि उन्हें क्यों ले जा रहे हैं।” इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।

तीन मौलवी हिरासत में, एक जैसलमेर से भी डिटेन

सूत्रों के मुताबिक, जोधपुर से दो और जैसलमेर से एक मौलवी को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा, पीपाड़ से एक अन्य व्यक्ति को भी डिटेन किया गया है। राजीव गांधी नगर थाने की पुलिस मौके पर मौजूद रही, लेकिन कार्रवाई को लेकर उन्होंने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

पड़ोसी बोले – कभी संदिग्ध नहीं लगे

स्थानीय लोगों के अनुसार, अयूब गफ्फार लगभग 15-20 वर्षों से बॉम्बे क्वार्टर्स कॉलोनी में रह रहे थे। वे मस्जिद में नमाज़ अदा करते थे और मदरसे में बच्चों को तालीम देते थे। पड़ोसियों का कहना है कि उन्होंने कभी किसी संदिग्ध गतिविधि में भाग लेते नहीं देखा।

रात से ही चल रही थी निगरानी

खबर है कि यह कार्रवाई योजनाबद्ध थी। गुरुवार रात से ही संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। रात में कुछ अधिकारियों ने पूछताछ भी की थी और सुबह अंतिम एक्शन लिया गया। एजेंसियों ने घर से कई दस्तावेज़ और मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

फिलहाल, एजेंसियां इस कार्रवाई के पीछे के कारणों पर चुप हैं। हालांकि सूत्रों का कहना है कि यह मामला किसी संदिग्ध अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच से जुड़ा हो सकता है। परिवार और स्थानीय लोगों का आग्रह है कि जांच निष्पक्ष रूप से हो और यदि कोई निर्दोष है, तो उसे जल्द रिहा किया जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड