न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: कफ सिरप पीने से बच्चा बीमार, अस्पताल पहुंचे परिजन, डॉक्‍टर और ड्राइवरों को प‍िलाया तो उनकी भी तबीयत ब‍िगड़ी

राजस्थान में निशुल्क दवा योजना के तहत दी गई खांसी की सिरप बच्चों के लिए खतरा बन गई। सीकर में 5 साल के बच्चे की मौत, जयपुर में 2 साल की बच्ची ICU में, और भरतपुर में डॉक्टर भी बीमार हुए। स्वास्थ्य विभाग ने सिरप के 19 नंबर बैच पर रोक लगाई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 30 Sep 2025 1:00:21

राजस्थान: कफ सिरप पीने से बच्चा बीमार, अस्पताल पहुंचे परिजन, डॉक्‍टर और ड्राइवरों को प‍िलाया तो उनकी भी तबीयत ब‍िगड़ी

राजस्थान में निशुल्क दवा योजना के तहत दी जाने वाली खांसी की सिरप अब बच्चों के लिए गंभीर खतरे में बदल गई है। इस दवा के सेवन से सीकर में 5 साल के एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि जयपुर में 2 साल की एक बच्ची जीवन-मृत्यु के बीच जूझ रही है। भरतपुर में भी इसी तरह के मामले सामने आए हैं। आरोप है कि सरकारी अस्पतालों में दी जाने वाली दवा dextromethorphan hydrobromide syrup लेने के बाद ही बच्चों की तबीयत बिगड़ी। इन घटनाओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने इस सिरप के 19 नंबर बैच के वितरण पर पूरे राज्य में रोक लगा दी है।

जयपुर में ICU में भर्ती बच्ची

जयपुर के दूदू की रहने वाली 2 साल की यश्वी इस समय ICU में भर्ती है। बच्ची अपने मामा के घर सांगानेर में रह रही थी। 27 सितंबर को उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे सांगानेर डिस्पेंसरी में दिखाया गया, जहां पहले बुखार की दवा दी गई। सुधार न होने पर खांसी की दवा भी पिलाई गई। इसके बाद बच्ची बेसुध हो गई और कई घंटे तक होश नहीं आया। परिजन उसे तुरंत जयपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर पहुंचे।

भरतपुर में डॉक्टर और ड्राइवर भी बीमार

चार दिन पहले भरतपुर के कलासड़ा गांव में भी इसी सिरप से एक बच्चे की तबीयत बिगड़ी। गंभीर स्थिति देख बच्चे को जेके लोन अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों की शिकायत के बाद दवा चेक करने आए डॉक्टर और ड्राइवर भी बीमार हो गए। डॉक्टर को जयपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा।

सीकर जिले के श्रीमाधोपुर में हाथीदेह के दो बच्चों की हालत भी इसी सिरप पीने के बाद बिगड़ी। दोनों बच्चों को जेके लोन हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। शुरुआत में उन्हें ICU में रखा गया और 28 सितंबर को उनकी हालत में सुधार होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया।

दवा को लेकर पहले भी उठ चुका है विवाद

जानकारी के अनुसार, जिस सिरप से बच्चों की तबीयत बिगड़ी है उसकी सप्लाई इस साल जून से शुरू हुई थी। यह सिरप जयपुर की कायसन फार्मा कंपनी बनाती है। कंपनी का रिकॉर्ड पहले भी विवादों में रहा है। 5 अक्टूबर 2023 को कंपनी के खांसी की दवा बैच KL-22/359 को नॉट ऑफ स्टैंडर्ड घोषित किया गया था।

राजस्थान मेडिकल सर्विसेज़ कॉर्पोरेशन लिमिटेड (RMSCL) ने लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए इस सिरप के सभी बैच की सप्लाई पर रोक लगा दी है। आरएमएससीएल के कार्यकारी निदेशक जयसिंह ने बताया कि दवा के दो बैच की जांच की जा रही है और बाकी 19 बैच पर भी रोक लगाई गई है।

स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने कहा कि बैच के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल