न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: चारों ओर से पानी से घिरा चांदना गांव, नदियों के उफान से सड़क संपर्क टूटा

राजस्थान के जालोर जिले का चांदना गांव मूसलाधार बारिश और नदियों के उफान के कारण टापू में तब्दील हो गया है। सड़कों पर तेज बहाव से संपर्क पूरी तरह टूट गया, कई गाड़ियां फंसीं और हालात गंभीर हो गए हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 25 Aug 2025 9:46:19

राजस्थान: चारों ओर से पानी से घिरा चांदना गांव, नदियों के उफान से सड़क संपर्क टूटा

राजस्थान में हो रही लगातार बारिश ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। जालोर जिले का चांदना गांव अब चारों तरफ से बाढ़ जैसे पानी में घिरकर टापू का रूप ले चुका है। गांव का जिला मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह से टूट गया है। मौसम विभाग की चेतावनी सही साबित हुई और रात 12 बजे से झमाझम बारिश का सिलसिला लगातार जारी है।

खारी और सुकड़ी नदियों में जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण चांदना से सियाणा और बेटा जाने वाले सभी रास्ते बंद हो गए हैं। निचले इलाकों में पानी घुसने से लोगों के घर जलमग्न हो गए और हालात भयावह होते जा रहे हैं।

शादी की खुशियां बनी चिंता, मरीजों की हालत नाजुक

गांव में दो मरीजों की तबीयत गंभीर बताई जा रही है, लेकिन रास्ते बंद होने से उन्हें अस्पताल तक ले जाना संभव नहीं हो पा रहा। वहीं, गांव में एक शादी समारोह भी बाधित हो गया है। बरात को गांव तक पहुंचना था, लेकिन नदी के तेज बहाव के कारण बाराती अब तक फंसे हुए हैं।

गांव के लोग लगातार नदियों का उफान देखने के लिए जमा हो रहे हैं। जहां एक तरफ लोगों में बाढ़ का खौफ है, वहीं उत्सुकता के चलते कई ग्रामीण पानी के तेज बहाव को देखने उमड़ रहे हैं।

बहते पानी में गाड़ियां फंसी, प्रशासन अलर्ट

सियाणा बस स्टैंड पर तेज धार में कई वाहन फंस गए। बेताल बस स्टैंड के पास एक इनोवा कार बहते पानी में धंस गई। इसी तरह भेटाला-चिपरवाड़ा मार्ग पर एक बोलेरो कैंपर भी पानी के वेग में अटक गई। गनीमत यह रही कि चालक समय रहते बाहर निकल आया, लेकिन वाहन को अब तक बाहर नहीं निकाला जा सका है।

हालात गंभीर होते देख जिला प्रशासन सतर्क मोड पर है। जिला परिषद ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?