न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली ब्लास्ट के बाद राजस्थान में कड़ी सुरक्षा, सीमा पर 7 बजे से सुबह 6 बजे तक आवाजाही पर प्रतिबंध

दिल्ली लाल किला के पास हुए कार ब्लास्ट के बाद राजस्थान में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। श्रीगंगानगर में भारत-पाक सीमा से 3 किमी के क्षेत्र में रात 7 बजे से सुबह 6 बजे तक आवाजाही पर प्रतिबंध लागू। तेज लाइट और ध्वनि वाले उपकरणों पर रोक, किसानों को अनुमति के बिना खेती पर पाबंदी। हनुमानगढ़ से बरामद हथियार और ड्रोन तस्करी का खतरा बढ़ा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 13 Nov 2025 9:55:52

दिल्ली ब्लास्ट के बाद राजस्थान में कड़ी सुरक्षा, सीमा पर 7 बजे से सुबह 6 बजे तक आवाजाही पर प्रतिबंध

देश की राजधानी दिल्ली में लाल किला के पास सोमवार को हुए कार ब्लास्ट ने पूरे देश को दहलाकर रख दिया। इस धमाके में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हुए। हादसे के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियां चौकसी पर आ गईं और गृह मंत्रालय ने मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी। इसके साथ ही राजस्थान, गुजरात और हरियाणा सहित कई राज्यों में पुलिस और एटीएस की टीम आतंकवादी नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के लिए सक्रिय हो गई।

राजस्थान में लगाया गया सीमा पर विशेष प्रतिबंध

इस खतरे को देखते हुए राजस्थान सरकार ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर कड़े सुरक्षा उपाय लागू किए हैं। श्रीगंगानगर जिले के कलेक्टर डॉ. मंजू ने आदेश जारी करते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा से 3 किलोमीटर तक के क्षेत्र में रात 7 बजे से सुबह 6 बजे तक आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया। इसका मतलब है कि निर्धारित समय के दौरान इस क्षेत्र में किसी भी तरह की आवाजाही नहीं की जा सकती।

तेज लाइट और तेज आवाज वाले उपकरणों पर रोक

कलेक्टर के आदेश के अनुसार, यह प्रतिबंध अगले दो महीने तक प्रभावी रहेगा। इसके तहत तेज लाइट और तेज आवाज वाले उपकरणों के इस्तेमाल पर भी पाबंदी लगाई गई है। साथ ही, सीमा के पास खेती करने वाले किसानों को अपनी गतिविधियों के लिए बॉर्डर पोस्ट अधिकारियों से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। बिना अनुमति के कोई भी किसान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास खेती नहीं कर सकेगा। यह कदम सीमा पर घुसपैठ और देश विरोधी गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है।

हनुमानगढ़ से बरामद हुए हथियार

दिल्ली ब्लास्ट के बाद गुजरात एटीएस ने तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। जांच में खुलासा हुआ कि इनके पास से हथियार राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के रास्ते लाए गए थे। गुजरात एटीएस के डीआईजी ने प्रेस ब्रीफिंग में इसकी पुष्टि भी की।

ड्रोन तस्करी का बढ़ता खतरा

खुफिया रिपोर्ट के अनुसार, सीमा पार से ड्रोन के जरिए तस्करी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। साल 2021 से अब तक 60 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 56 श्रीगंगानगर और 4 बीकानेर बॉर्डर से जुड़े हैं। पहले ड्रोन के माध्यम से केवल नशे की खेप आती थी, लेकिन अब हथियारों की तस्करी भी बढ़ रही है। इस खतरे के मद्देनजर राजस्थान में सुरक्षा कड़े कर दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
नासिक में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- जरूरत पड़ी तो मुंबई तक करेंगे मार्च
नासिक में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- जरूरत पड़ी तो मुंबई तक करेंगे मार्च
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हनुमान अंश’ अब विदेशों में दिखाएगी जलवा, 11 सितंबर से सिनेमाघरों में दस्तक
‘हनुमान अंश’ अब विदेशों में दिखाएगी जलवा, 11 सितंबर से सिनेमाघरों में दस्तक
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी