न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान हाईवे हादसा: दौड़ती BMW कार में लगी भयंकर आग, परिवार की जान बची

राजस्थान के सीकर-नवलगढ़ हाईवे पर BMW कार में लगी भीषण आग, दौड़ती कार में परिवार सहित छह लोग सवार थे। हादसे में सभी की जान बच गई, पुलिस और फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पाया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 25 Oct 2025 8:31:50

राजस्थान हाईवे हादसा: दौड़ती BMW कार में लगी भयंकर आग, परिवार की जान बची

राजस्थान के सीकर-नवलगढ़ सीमा पर शनिवार तड़के ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी को दहला दिया। हाईवे पर तेज रफ्तार से दौड़ रही लाखों की BMW लग्जरी कार अचानक आग के गोले में बदल गई। हादसे के समय कार में कुल छह सदस्य सवार थे, जिनमें तीन मासूम बच्चे भी शामिल थे। हालांकि, गनीमत रही कि सभी सुरक्षित बाहर निकल पाए।

ड्राइवर ने समय रहते भांपा खतरा

कार चला रहे विजय ने बताया, “गाड़ी चलाते वक्त मैंने नीचे से कुछ चिंगारियों जैसी चीजें महसूस की। खतरा भांपते हुए मैंने तुरंत गाड़ी साइड की और चेक किया। देखा कि कार के नीचे आग लगी थी। मैंने अपनी पत्नी, जीजाजी और तीन बच्चों को तुरंत बाहर निकाला और सुरक्षित दूरी पर बैठाया। इसके बाद मैंने मिट्टी की मदद से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन इंजन से उठता धुआं देखते ही देखते आग कार के केबिन तक फैल गई और कार धूं-धूं करके जलने लगी।”

दोस्त की कार थी, जयपुर जा रहे थे

विजय ने आगे बताया कि वे हरियाणा के डबवाली निवासी हैं और ये BMW 3 GT कार उनके दोस्त की थी। वे परिवार के साथ जयपुर जा रहे थे। कार पुरानी नहीं थी और मेंटेन भी रहती थी। हादसे के वक्त कार की रफ्तार भी ज्यादा नहीं थी, लिमिट स्पीड में चल रही थी। बावजूद इसके अचानक आग लग गई और देखते ही देखते लाखों की लग्जरी कार जलकर राख हो गई।

फायर ब्रिगेड ने किया काबू

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग तुरंत मौके पर पहुंचे। नवलगढ़ और दादिया पुलिस की टीम के साथ दमकल कर्मियों ने आग पर नियंत्रण पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। सबसे बड़ी राहत यह रही कि इस बड़े हादसे में किसी की जान नहीं गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आग कैसे लगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

NCP के दोनों गुटों के एक होने की चर्चाएं तेज, अमित शाह से अलग-अलग मुलाकातों ने बढ़ाईं राजनीतिक अटकलें

सोनम वांगचुक और CJP के बीच बढ़ी दूरियां? राजघाट पर पत्नी संग पहुंचे, पार्टी का कोई बड़ा चेहरा नहीं आया नजर

NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

छात्र आंदोलन में AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, राहुल गांधी के आरोपों को संबित पात्रा ने बताया था झूठा

जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत

जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला

पेपर विवाद के बाद अब पेट्रोल पर सरकार को घेरेंगे केजरीवाल, E20 के खिलाफ छेड़ा नया अभियान

'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई

'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट

रसोई में छाए 'बिट्टू-बिट्टी', हंसी और स्वाद के दम पर अली गोनी-जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर

क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही

सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड

चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी

गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड