न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीकानेर के सेटेलाइट अस्पताल में लापरवाही से लगी एंटीबायोटिक, दस बच्चों की तबीयत बिगड़ी, दो की हालत गंभीर

बीकानेर के सेटेलाइट अस्पताल में एंटीबायोटिक इंजेक्शन के कारण 6 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, एक बच्चे की हालत गंभीर; पुलिस और अस्पताल प्रशासन जांच में जुटे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 30 Aug 2025 9:50:22

बीकानेर के सेटेलाइट अस्पताल में लापरवाही से लगी एंटीबायोटिक, दस बच्चों की तबीयत बिगड़ी, दो की हालत गंभीर

बीकानेर के सेटेलाइट सिटी हॉस्पिटल में शुक्रवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एंटीबायोटिक इंजेक्शन के कारण 10 बच्चों की सेहत अचानक बिगड़ गई। इनमें से दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें तत्काल पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया। घटना के बाद अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई और परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।

इंजेक्शन के बाद बच्चों को आए दौरे

परिजनों के अनुसार, बच्चों को बुखार और अन्य बीमारियों के इलाज के लिए भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान जब उन्हें एक विशेष एंटीबायोटिक का इंजेक्शन दिया गया, तो बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। कुछ को ठंड और चक्कर आने लगे तो वहीं कुछ बच्चों को दौरे (Fits) पड़ने लगे। परिजनों ने तुरंत अस्पताल स्टाफ को सूचना दी। पीएमओ डॉ. सुनील हर्ष और डॉक्टरों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बच्चों को संभालने में जुट गई। गंभीर स्थिति वाले बच्चे को तुरंत पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया, जबकि बाकी पांच बच्चों का इलाज सेटेलाइट अस्पताल में ही चल रहा है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

परिजनों का आरोप और हंगामा

बच्चों के माता-पिता का आरोप है कि नर्सिंग स्टाफ ने बिना किसी जांच-पड़ताल के ही बच्चों को यह इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ी। इस घटना के बाद परिजन पूरी रात अस्पताल में जानकारी लेने और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते रहे।

तीन सदस्यीय जांच टीम गठित

सेटेलाइट अस्पताल के पीएमओ डॉ. सुनील हर्ष ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत उस इंजेक्शन की सप्लाई बंद करने का आदेश दिया। इसके साथ ही, उन्होंने डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी, डॉ. अनीता सिंह और एक नर्सिंग अधीक्षक की तीन-सदस्यीय जांच टीम भी गठित की है। टीम यह जांच करेगी कि इंजेक्शन में कोई खराबी थी या इसे लगाने में लापरवाही हुई। लापरवाही बरतने वाले नर्सिंग कर्मचारी को तत्काल हटाने की भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद नयाशहर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने अस्पताल प्रशासन और परिजनों से मामले की जानकारी ली और यह पता लगाने में जुट गई कि क्या यह लापरवाही का मामला है या दवा की गुणवत्ता में कोई कमी रही।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?