न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर हादसे पर PM मोदी ने जताया गहरा शोक, मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि का ऐलान

जयपुर के हरमाड़ा क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्रियों दीया कुमारी व प्रेमचंद्र बैरवा ने भी हादसे पर संवेदना व्यक्त की और घायलों के इलाज के निर्देश दिए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 03 Nov 2025 7:48:01

जयपुर हादसे पर PM मोदी ने जताया गहरा शोक, मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि का ऐलान

जयपुर के हरमाड़ा स्थित लोहामंडी इलाके में सोमवार को हुए भयावह सड़क हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। इस भीषण दुर्घटना में 19 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई है।

IANS की खबर के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि राजस्थान के जयपुर में हुए सड़क हादसे में हुई जनहानि से वे बेहद व्यथित हैं। उन्होंने कहा, “मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग शीघ्र स्वस्थ हों।” प्रधानमंत्री ने यह भी घोषणा की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

इस दुखद घटना पर राज्य सरकार ने भी संवेदना जताई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज की सख्त हिदायत दी है। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “जयपुर के हरमाड़ा क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में जनहानि अत्यंत पीड़ादायक है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों का हरसंभव उपचार सुनिश्चित किया जाए। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकग्रस्त परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति दें।”

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने भी ‘एक्स’ के माध्यम से इस घटना पर गहरा शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा, “विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के लोहामंडी रोड पर हुई भयावह दुर्घटना में कई निर्दोष लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा तुरंत उपलब्ध कराई जाए। इस असीम पीड़ा की घड़ी में मेरी संवेदनाएं सभी शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”

वहीं, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद्र बैरवा ने भी हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह समाचार बेहद व्यथित करने वाला है। उन्होंने लिखा, “जयपुर के हरमाड़ा रोड पर हुई दुर्घटना में जनहानि का समाचार सुनकर मन स्तब्ध है। मैंने प्रशासन से लगातार संपर्क में रहते हुए घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और सभी घायल जल्द स्वस्थ हों।”

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सत्य निकेतन हादसे में भवन मालिक हरिराम की तलाश तेज, गिरफ्तारी के लिए दिल्ली समेत 3 राज्यों में 10 टीमें गठित, अब तक 7 की मौत
सत्य निकेतन हादसे में भवन मालिक हरिराम की तलाश तेज, गिरफ्तारी के लिए दिल्ली समेत 3 राज्यों में 10 टीमें गठित, अब तक 7 की मौत
सत्य निकेतन हादसे पर अजय राय की बड़ी मांग, मृतकों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी देने की अपील
सत्य निकेतन हादसे पर अजय राय की बड़ी मांग, मृतकों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी देने की अपील
मस्जिद गिराने को लेकर अखिलेश का योगी सरकार पर हमला, पूछा- इतनी जल्दी क्या थी?
मस्जिद गिराने को लेकर अखिलेश का योगी सरकार पर हमला, पूछा- इतनी जल्दी क्या थी?
स्वतंत्र भारद्वाज को हाई कोर्ट से राहत नहीं, 21 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया
स्वतंत्र भारद्वाज को हाई कोर्ट से राहत नहीं, 21 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया
‘मिर्जापुर द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, रविवार की कमाई में ‘धमाल 4’ और ‘आवारापन 2’ को पछाड़ा
‘मिर्जापुर द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, रविवार की कमाई में ‘धमाल 4’ और ‘आवारापन 2’ को पछाड़ा
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा नॉनवेज छोड़ो, बंगाल BJP अध्यक्ष बोले- बंगाली क्या खाएगा ये कोई नहीं तय करेगा
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा नॉनवेज छोड़ो, बंगाल BJP अध्यक्ष बोले- बंगाली क्या खाएगा ये कोई नहीं तय करेगा
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अधिकारी सस्पेंड
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अधिकारी सस्पेंड
स्वतंत्र भारद्वाज की पुलिस कस्टडी पर नेहा बोरा का बयान, बोलीं- सत्ता के करीबियों को बचाने का आरोप
स्वतंत्र भारद्वाज की पुलिस कस्टडी पर नेहा बोरा का बयान, बोलीं- सत्ता के करीबियों को बचाने का आरोप
‘नाराज फूफा’ टिप्पणी पर सियासत तेज, नितिन नवीन के बयान पर कांग्रेस नेताओं ने साधा निशाना
‘नाराज फूफा’ टिप्पणी पर सियासत तेज, नितिन नवीन के बयान पर कांग्रेस नेताओं ने साधा निशाना
9 साल से बच्चे की तलाश कर रही हैं परिणीति चोपड़ा, सामने आई ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ की रिलीज डेट
9 साल से बच्चे की तलाश कर रही हैं परिणीति चोपड़ा, सामने आई ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ की रिलीज डेट
रनवे पार कर गाड़ियों से भिड़ा अमेजन का कार्गो प्लेन, हादसे में 5 लोगों की मौत
रनवे पार कर गाड़ियों से भिड़ा अमेजन का कार्गो प्लेन, हादसे में 5 लोगों की मौत
सत्य निकेतन हादसे में 6 छात्रों की मौत, शशि थरूर ने उठाया सवाल- आखिर किसकी जिम्मेदारी?
सत्य निकेतन हादसे में 6 छात्रों की मौत, शशि थरूर ने उठाया सवाल- आखिर किसकी जिम्मेदारी?
Infinix Hot 70 Pro 5G की पहली सेल शुरू, 6000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट
Infinix Hot 70 Pro 5G की पहली सेल शुरू, 6000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट
पिता फोन पर समझाते रहे, बेटी ने नहीं मानी बात... ‘बाय-बाय पापा’ कहकर चिनाब में कूद गई
पिता फोन पर समझाते रहे, बेटी ने नहीं मानी बात... ‘बाय-बाय पापा’ कहकर चिनाब में कूद गई