न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुष्कर की होटल में मांस पकाए जाने पर तीर्थ पुरोहितों का फूटा गुस्सा, धार्मिक भावनाएं आहत होने का लगाया आरोप

पुष्कर के तीर्थ पुरोहितों ने इस घटना को धार्मिक मर्यादाओं का उल्लंघन बताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि पुष्कर तीर्थ क्षेत्र में मांस और शराब की बिक्री व सेवन पर स्पष्ट रूप से प्रतिबंध है, बावजूद इसके खुलेआम नियमों की अवहेलना की जा रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 25 Sep 2025 9:10:34

पुष्कर की होटल में मांस पकाए जाने पर तीर्थ पुरोहितों का फूटा गुस्सा, धार्मिक भावनाएं आहत होने का लगाया आरोप

राजस्थान के प्रमुख धार्मिक स्थल पुष्कर में मांस पकाने और परोसने को लेकर एक बार फिर विवाद गहराता नजर आ रहा है। तीर्थ नगरी पुष्कर के जमनी कुंड रोड स्थित एक होटल की किचन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें मांसाहारी भोजन तैयार होते हुए दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के सामने आते ही तीर्थ पुरोहितों में तीव्र आक्रोश फैल गया है।

पुष्कर के तीर्थ पुरोहितों ने इस घटना को धार्मिक मर्यादाओं का उल्लंघन बताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि पुष्कर तीर्थ क्षेत्र में मांस और शराब की बिक्री व सेवन पर स्पष्ट रूप से प्रतिबंध है, बावजूद इसके खुलेआम नियमों की अवहेलना की जा रही है।

श्री तीर्थ गुरु पुष्कर पुरोहित संघ ट्रस्ट के बैनर तले तीर्थ पुरोहितों ने नगर पालिका आयुक्त जनार्दन शर्मा और उपखंड अधिकारी गुरु प्रसाद तंवर को ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। तीर्थ पुरोहित वैद्यनाथ पाराशर ने बताया कि जैसे ही होटल की रसोई में मांस पकने की जानकारी मिली, कुछ तीर्थ पुरोहित मौके पर पहुंचे और वीडियो व तस्वीरें एकत्रित कीं, जिन्हें प्रशासन को सौंपा गया है।

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक धार्मिक स्थल की मर्यादा का सवाल नहीं है, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा विषय है। पुष्कर को सदियों से सातधामों में एक प्रमुख तीर्थ स्थल माना जाता है और यहां शुद्ध शाकाहार का पालन धार्मिक परंपरा के तहत होता आया है।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नगर परिषद के आयुक्त जनार्दन शर्मा ने पुष्टि की कि तीर्थ क्षेत्र में मांस व मदिरा पर प्रतिबंध लागू है और यदि वायरल वीडियो की जांच में दोष सिद्ध होता है, तो संबंधित होटल पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, उपखंड अधिकारी गुरु प्रसाद तंवर ने भी तीर्थ पुरोहितों की शिकायत की पुष्टि करते हुए कहा कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

स्थानीय श्रद्धालुओं और धार्मिक संगठनों का भी कहना है कि पुष्कर जैसी पावन नगरी में ऐसे कृत्य न केवल आस्था का अपमान हैं, बल्कि तीर्थ की पहचान और गरिमा को भी धूमिल करते हैं। ऐसे में प्रशासन से अपील की जा रही है कि ऐसे सभी होटलों की नियमित जांच हो और जहां-जहां नियमों का उल्लंघन हो रहा है, वहां सख्ती से कार्रवाई की जाए।

यह मामला अब केवल एक होटल का नहीं रहा, बल्कि तीर्थ क्षेत्र की धार्मिक मर्यादा की रक्षा और परंपराओं को बनाए रखने की लड़ाई बन चुका है। प्रशासन की अगली कार्रवाई पर पूरे शहर की नजरें टिकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?