न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फलोदी बस हादसा: सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख की सहायता, धरना हुआ समाप्त

जोधपुर के फलोदी बस हादसे के बाद राज्य सरकार ने मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये और घायलों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। हादसे में 15 लोगों की मौत हुई, जबकि जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। धरना समाप्त हुआ और सरकार ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 03 Nov 2025 3:37:34

फलोदी बस हादसा: सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख की सहायता, धरना हुआ समाप्त

जोधपुर: फलोदी में हुए दर्दनाक बस हादसे के बाद राज्य सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतकों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। प्रत्येक मृतक के परिवार को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर शिक्षा मंत्री एवं प्रभारी मंत्री मदन दिलावर सोमवार सुबह जोधपुर पहुंचे और हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल और फलोदी प्रशासन से घटना के हालात पर चर्चा की।

धरना खत्म, अधिकतम 25 लाख तक का मुआवजा

मदन दिलावर ने बताया कि मुआवजा राशि जैसलमेर बस हादसे के समान ही दी जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से रसद अधिकारी अंजुम ताहिर समा ने धरना स्थल पर घोषणा करते हुए कहा कि प्रत्येक मृतक के परिजन को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। अगर किसी एक परिवार के तीन या अधिक सदस्य इस हादसे में मारे गए हैं, तो उस परिवार को अधिकतम 25 लाख रुपये दिए जाएंगे। गंभीर घायलों को 2 लाख और सामान्य घायलों को 1 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। सरकार ने साथ ही इस हादसे की जांच कराने का आदेश भी जारी कर दिया है। आर्थिक सहायता की घोषणा के बाद अस्पताल मोर्चरी के बाहर चल रहा धरना समाप्त हो गया। कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा ने कहा कि सरकार की घोषणा स्वागत योग्य है, हालांकि यह फैसला पहले लिया जाना चाहिए था।

सरकार संवेदनशील, जांच के आदेश

मंत्री दिलावर ने सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और उनकी हर वाजिब मांग को पूरा किया जाएगा। उन्होंने घटना पर गहरा दुख जताया और कहा कि दुर्घटना के कारणों की गहन जांच कराई जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

संभावित कारण: ड्राइवर को आई झपकी या सड़क पर खड़ा ट्रोला

दिलावर ने प्राथमिक जांच का हवाला देते हुए बताया कि बस सामने खड़े ट्रोले से टकरा गई थी। संभावना है कि ड्राइवर को झपकी आ गई हो, जिससे वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया। उन्होंने कहा कि हाईवे पर खड़े ट्रोले से टकराने के मामले अक्सर इसी वजह से होते हैं। उन्होंने कहा कि इस विषय पर विस्तृत जांच होगी और ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

हादसे में 15 लोगों की दर्दनाक मौत

रविवार शाम हुए इस हादसे में 10 महिलाओं समेत कुल 15 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों के शव महात्मा गांधी अस्पताल और एम्स जोधपुर की मोर्चरी में रखे गए हैं। रविवार देर रात, कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा की अगुवाई में परिजन धरने पर बैठ गए थे। उन्होंने मांग रखी थी कि प्रत्येक मृतक परिवार को 25 लाख रुपये का मुआवजा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी और घायलों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जोधपुर आने की संभावना

सूत्रों के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को जोधपुर पहुंच सकते हैं। उन्होंने पटना में निर्धारित अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। हादसे में मारे गए 15 में से 14 मृतक माली समाज से थे। संभावना है कि गहलोत मृतकों के अंतिम संस्कार के दौरान जोधपुर में मौजूद रहेंगे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
नासिक में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- जरूरत पड़ी तो मुंबई तक करेंगे मार्च
नासिक में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- जरूरत पड़ी तो मुंबई तक करेंगे मार्च
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी