न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रामदेवरा बाबा के दर्शन को निकले श्रद्धालुओं का टेंपो हादसे का शिकार, 6 की दर्दनाक मौत

जोधपुर-बालेसर मार्ग पर रामदेवरा बाबा के दर्शनों के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की टेंपो ट्रक से भिड़ गई, जिसमें छह लोगों की मौत और 14 से अधिक घायल हो गए। गुजरात से रवाना हुए यात्रियों की इस दर्दनाक दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक फैला दिया। पुलिस जांच जारी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 16 Nov 2025 2:20:38

रामदेवरा बाबा के दर्शन को निकले श्रद्धालुओं का टेंपो हादसे का शिकार, 6 की दर्दनाक मौत

जोधपुर जिले में रविवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना सामने आई, जिसमें रामदेवरा बाबा के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की टेंपो एक ट्रक से भिड़ गई। इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि 14 से अधिक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह सड़क दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोधपुर–बालेसर मार्ग के पास हुई।

गुजरात से रवाना हुए थे यात्री, रामदेवरा पहुंचने से पहले हुआ हादसा


बताया जा रहा है कि गुजरात के बनासकांठा और धनसुरा क्षेत्रों से लगभग 20 श्रद्धालु टेंपो के जरिए रामदेवरा बाबा के दर्शन करने निकले थे। सुबह तड़के जैसे ही उनका वाहन खारी बेरी गांव के पास पहुंचा, उसी दौरान सामने से आ रहे अनाज से भरे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

थाना प्रभारी मूलसिंह भाटी ने बताया कि हादसा अचानक हुआ और टक्कर लगते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य शुरू कराया।

तीन महिलाओं सहित छह लोगों की मौत, घायलों का जोधपुर में इलाज जारी


पुलिस के अनुसार दुर्घटना में तीन महिलाओं समेत छह यात्रियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। सभी शवों को बालेसर अस्पताल के मुर्दाघर में सुरक्षित रखवा दिया गया है। दूसरी ओर, गंभीर रूप से घायल 14 लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के लिए जोधपुर के एमडीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

हादसे के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्रक की रफ्तार और चालक की लापरवाही को देखते हुए कई बिंदुओं पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि गवाहों के बयान और घटनास्थल के आधार पर दुर्घटना की वास्तविक वजह जल्द सामने आएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल