न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान के जालोर में बारिश का कहर, 24 घंटे में नदियों ने निगली 9 जिंदगियां, अब भी 6 लापता

जालोर जिले में भारी बारिश से आसाना और सूकड़ी नदी उफान पर, 24 घंटे में 9 लोग बह गए जिनमें 2 की मौत हो चुकी है। 6 लोग अब भी लापता हैं। रेस्क्यू टीमों का अभियान जारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 27 Aug 2025 10:58:25

राजस्थान के जालोर में बारिश का कहर, 24 घंटे में नदियों ने निगली 9 जिंदगियां, अब भी 6 लापता

राजस्थान के जालोर जिले में मूसलधार बारिश आफत बनकर टूटी है। आसाना और सूकड़ी नदी उफान पर हैं और इन नदियों ने लोगों की जान ले ली। पिछले 24 घंटे में यहां अलग-अलग हादसों में 9 लोग बह गए, जिनमें से 2 की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं 6 लोगों की तलाश अब भी जारी है। लगातार बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव के कारण बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण हो गया है।

आसाना नदी का दर्दनाक हादसा

मंगलवार की शाम सायला इलाके की आसाना नदी में छह युवकों के बहने की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी पर पुलिस और प्रशासनिक टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। रातभर रेस्क्यू अभियान चलाने की कोशिश की गई, लेकिन तेज बारिश और अंधेरे के कारण ऑपरेशन रोकना पड़ा। बुधवार सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ, लेकिन अब तक लापता युवकों का कोई सुराग नहीं मिला है।

प्रत्यक्षदर्शी राजूसिंह के अनुसार, बोलेरो गाड़ी से पहुंचे छह युवक नदी किनारे आए थे। उन्होंने थोड़ी देर बातचीत के बाद हाथ पकड़कर नदी में उतरने का साहसिक कदम उठाया, लेकिन कुछ ही पलों में तेज बहाव ने उन्हें निगल लिया। बाद में मौके पर गाड़ी और चप्पलें बरामद की गईं। लापता युवकों के नाम जगताराम, मनोहरसिंह, जितेंद्रसिंह, श्रवण कुमार (दो), और उमाराम बताए जा रहे हैं। हालांकि, प्रशासन ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

सूकड़ी नदी में भी त्रासदी

इसी दिन शाम को जिले के बागरा थाना क्षेत्र के सांथू गांव के पास सूकड़ी नदी में तीन लोग बह गए। इनमें दो महिलाओं और एक पुरुष शामिल थे। प्रशासन और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू हुआ। इस हादसे में पसिया (30) पत्नी टीलाराम भील और छोटाराम (25) पुत्र होकाराम की मौत हो गई। दोनों के शव काफी प्रयासों के बाद नदी से बाहर निकाले गए। वहीं कुटुआ पत्नी रणछोड़ाराम को जिंदा बचा लिया गया और फिलहाल वह अस्पताल में उपचाराधीन है।

खेत जाते वक्त बना हादसे का सबब

स्थानीय तहसीलदार बाबूसिंह राजपुरोहित के अनुसार, तीनों लोग खेत जा रहे थे और नजदीकी रास्ता नदी के बहाव क्षेत्र से होकर गुजरता था। पानी की गहराई और छिपे गड्ढों का अंदाजा न होने से ये लोग अचानक तेज बहाव में फंस गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूकड़ी नदी में वर्षों से हो रहा अवैध बजरी खनन ही इन खतरनाक गड्ढों की वजह है, जो बारिश के मौसम में जानलेवा साबित हो रहे हैं।

प्रशासन की अपील और रेस्क्यू की मुश्किलें

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी के बहाव क्षेत्र में न जाएं और खतरे को हल्के में न लें। एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस अधिकारी और एसडीआरएफ टीमें मौके पर लगातार जुटी हुई हैं। लेकिन संकरी गलियां, खराब मौसम और तेज जलधारा के कारण बचाव कार्य बेहद कठिन बना हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?