न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘20 मिनट पहले बताया था, पर किसी ने नहीं सुना’ — जयपुर SMS अस्पताल अग्निकांड पर परिजनों का फूटा गुस्सा

जयपुर के सवाई मान सिंह (SMS) अस्पताल में रविवार देर रात हुए भीषण अग्निकांड में आठ मरीजों की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए, जबकि तीन पुलिसकर्मियों ने जान जोखिम में डालकर कई लोगों की जान बचाई। हादसे के बाद अस्पताल प्रबंधन पर गुस्सा फूटा और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल उठे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 06 Oct 2025 10:11:41

‘20 मिनट पहले बताया था, पर किसी ने नहीं सुना’ — जयपुर SMS अस्पताल अग्निकांड पर परिजनों का फूटा गुस्सा

राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित सवाई मान सिंह (SMS) अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में रविवार देर रात हुई भयावह आग ने पूरे शहर को दहला दिया। इस हादसे में आठ मरीजों की मौत हो गई। ट्रॉमा सेंटर की दूसरी मंजिल पर मौजूद ICU वार्ड में अचानक हुए शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में धुआं पूरे फ्लोर में फैल गया और वहां मौजूद मरीजों और परिजनों के बीच अफरातफरी मच गई।

अफरातफरी के बीच मरीजों को बेड सहित बाहर निकाला गया

जैसे ही आग लगने की सूचना मिली, दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। स्थिति धीरे-धीरे नियंत्रण में आई, लेकिन तब तक भय और भ्रम का माहौल फैल चुका था। कई मरीजों को बेड सहित बाहर निकाला गया। परिजन अपने परिजनों की तलाश में अस्पताल परिसर में दौड़ते-भागते रहे। किसी को अपने प्रियजन का पता नहीं था, और कोई डॉक्टर या स्टाफ उन्हें संतोषजनक जानकारी नहीं दे पा रहा था।

अस्पताल स्टाफ और गार्ड्स पर लापरवाही के आरोप

हादसे के बाद कई परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और स्टाफ पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। भरतपुर के निवासी शेरू ने बताया कि उनकी मां ICU में भर्ती थीं। जब उन्होंने वार्ड में धुआं उठता देखा, तो उन्होंने तुरंत स्टाफ को बताया, मगर किसी ने ध्यान नहीं दिया।
शेरू ने कहा कि रात करीब 11:20 बजे तक धुआं इतना बढ़ गया कि प्लास्टिक की ट्यूब पिघलने लगी। उसी समय वहां मौजूद वार्ड बॉय और गार्ड्स मरीजों को छोड़कर भाग निकले। “हमारी पुकार को अनसुना किया गया, और जब तक मदद मिली, तब तक बहुत देर हो चुकी थी,” उन्होंने गुस्से में कहा।

गृह राज्य मंत्री के सामने फूटा लोगों का आक्रोश

घटना की जानकारी मिलने के बाद जब गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह अस्पताल पहुंचे, तो परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। एक परिजन ने कहा, “हमने आग लगने की सूचना 20 मिनट पहले दी थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। डॉक्टर और स्टाफ सब भाग गए।” लोगों ने अस्पताल प्रशासन पर सूचना छिपाने का आरोप लगाते हुए कहा कि दो घंटे बाद भी मरीजों की सही स्थिति नहीं बताई गई। कई परिजन तब तक बेसुध होकर अपने परिजनों की खोज में अस्पताल के विभिन्न हिस्सों में भटकते रहे।

पुलिस के जवानों ने दिखाई बहादुरी

जहां अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगा, वहीं पुलिस के तीन जवानों ने अदम्य साहस दिखाते हुए कई जिंदगियां बचाईं। SMS थाना के कांस्टेबल वेदवीर सिंह, हरि मोहन और ललित तुरंत मौके पर पहुंचे और धुएं से भरे वार्ड में घुसकर मरीजों को बाहर निकालने लगे। उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालते हुए दस से अधिक मरीजों और उनके परिजनों को सुरक्षित बाहर निकाला।

तीनों जवानों की हालत स्थिर, इमरजेंसी में चल रहा इलाज

राहत कार्य के दौरान लगातार धुआं सांस में जाने से तीनों पुलिसकर्मी बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल की इमरजेंसी यूनिट में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?