न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर में रिहायशी क्षेत्र में घुसा तेंदुआ, भीड़ ने पकड़कर दबोचा

जयपुर के गुर्जर घाटी क्षेत्र में भोजन की तलाश में भटका तेंदुआ रिहायशी इलाके में घुस गया, जिसे भीड़ ने घेरकर पकड़ लिया। वन विभाग ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। घटना में एक महिला घायल हुई, जबकि तेंदुए को ट्रैक कर उसकी स्थिति जांची जा रही है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 16 Nov 2025 2:29:12

जयपुर में रिहायशी क्षेत्र में घुसा तेंदुआ, भीड़ ने पकड़कर दबोचा

राजधानी जयपुर में शुक्रवार देर रात एक खतरनाक स्थिति पैदा हो गई, जब गुर्जर घाटी क्षेत्र में अचानक एक तेंदुआ घरों के बीच आ पहुँचा। भोजन की तलाश में भटकते हुए यह जंगली जानवर आबादी वाले इलाके में दाखिल हो गया, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही वन विभाग को इसकी सूचना मिली, टीम मौके पर रवाना हुई, लेकिन उनके पहुँचने से पहले ही स्थानीय लोग तेंदुए के बेहद करीब पहुंच गए और उसे पकड़ने की कोशिश शुरू कर दी। लाठी, डंडों और चादरों का इस्तेमाल कर लोगों ने किसी तरह उसे काबू में किया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जंगल से भटककर पहुंचा तेंदुआ, घर के पास भैंस की मौजूदगी बनी वजह

रेंज ऑफिसर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि गुर्जर घाटी का इलाका जंगलों से सटा हुआ है और पास ही प्रभातपूरी का खोला स्थित है, जहां तेंदुओं की अक्सर आवाजाही रहती है। अधिकारियों के अनुसार, यह तेंदुआ संभवतः भोजन की खोज में गलती से आबादी वाले हिस्से की ओर बढ़ गया। तेंदुआ जिस मकान के पास बैठा पाया गया, वहां भैंस बंधी हुई थी—ऐसा माना जा रहा है कि तेंदुआ इसी वजह से वहां तक पहुंच गया। सिंह ने बताया, "जैसे ही सूचना मिली, हमारी टीम तुरंत रेस्क्यू के लिए निकली। लेकिन भीड़ देखकर तेंदुए ने खुद को बचाने की कोशिश की और तभी लोगों ने उसे पकड़ लिया।"

लोगों की हरकत पर वन विभाग सख्त, वीडियो से हो रही पहचान

वन विभाग के अनुसार, इस घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है। जंगली जानवर को पकड़ने और उस पर दबाव डालने की आम जनता को अनुमति नहीं होती। विभाग ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और वीडियो फुटेज के आधार पर संबंधित लोगों की पहचान की जा रही है। रेंज ऑफिसर ने बताया कि पहली नजर में तेंदुआ घायल नहीं दिखा, फिर भी एहतियातन उसकी ट्रैकिंग की जा रही है ताकि उसकी शारीरिक स्थिति की पुष्टि की जा सके।

तेंदुए के हमले में महिला घायल, अस्पताल से मिली छुट्टी

स्थानीय लोगों के अनुसार, तेंदुए को पकड़ने की अफरा-तफरी के दौरान उसने एक महिला पर झपट्टा मारा, जिसमें वह घायल हो गई।। जिसके बाद उसे तुरंत एसएमएस अस्पताल पहुँचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे घर जाने की अनुमति दे दी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है, जबकि वन विभाग लगातार गश्त कर रहा है ताकि तेंदुआ दोबारा आबादी क्षेत्र में न आए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हनुमान अंश’ अब विदेशों में दिखाएगी जलवा, 11 सितंबर से सिनेमाघरों में दस्तक
‘हनुमान अंश’ अब विदेशों में दिखाएगी जलवा, 11 सितंबर से सिनेमाघरों में दस्तक
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी