न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर डंपर हादसा: नशे में धुत चालक बोला — 'इतनी शराब पी थी कि कुछ याद नहीं, रास्ते में जो आया कुचल दिया'

जयपुर के हरमाड़ा इलाके में हुए डंपर हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया। नशे में धुत चालक ने 100 की रफ्तार से 17 वाहनों को रौंद दिया, जिससे 14 लोगों की मौत और कई घायल हो गए। आरोपी ने कबूला — “इतनी शराब पी थी कि कुछ याद नहीं।” पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 05 Nov 2025 8:21:10

जयपुर डंपर हादसा: नशे में धुत चालक बोला — 'इतनी शराब पी थी कि कुछ याद नहीं, रास्ते में जो आया कुचल दिया'

जयपुर के हरमाड़ा इलाके में सोमवार को हुआ भीषण डंपर हादसा अब एक दिल दहला देने वाले खुलासे के बाद फिर से चर्चा में है। इस हादसे में 14 लोगों की जान चली गई, जबकि करीब 10 लोग घायल हुए। दुर्घटना के बाद पुलिस ने आरोपी डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या (IPC की धारा 304) के तहत मामला दर्ज किया गया है। हादसे के दौरान सामने आए सीसीटीवी फुटेज देखकर हर कोई सिहर उठा। लगभग 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ता डंपर लगातार 17 वाहनों को टक्कर मारता चला गया और तब जाकर रुका जब वह सामने से आ रहे एक ट्रेलर में जा भिड़ा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आरोपी चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ, लेकिन भीड़ ने उसे पकड़कर जमकर पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।

हादसे से पहले दो बार पी शराब

जांच में सामने आया कि आरोपी चालक कल्याण सिंह मीणा, जो जयपुर ग्रामीण के शाहपुरा के भभुआ गांव का निवासी है, अलंकार कंस्ट्रक्शन कंपनी का ट्रक चला रहा था। उसने कबूल किया कि उसने यात्रा के दौरान दो बार शराब पी। पहले उसने चंदवाजी में देसी शराब पी, फिर भडारना पहुंचने के बाद दोबारा पीकर डंपर लेकर निकल पड़ा। कल्याण सिंह ने पूछताछ में बताया कि दुर्घटना से कुछ मिनट पहले उसकी डंपर की टक्कर एक कार से हुई थी। कार चालक ने गुस्से में उसे धमकाया और पीछा करने लगा। डर और घबराहट में डंपर चालक ने रॉन्ग साइड गाड़ी चढ़ा दी और बेकाबू होकर तेजी से दौड़ाने लगा। उसके बाद जो भी वाहन रास्ते में आए, वह उन्हें रौंदता चला गया। सीसीटीवी फुटेज में यह पूरा घटनाक्रम स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

“कुछ याद नहीं, बस पैर एक्सीलेटर पर था”

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने कहा, “मुझे कुछ भी याद नहीं है। बस पैर एक्सीलेटर पर था और गाड़ी अपने आप चलती रही। जो भी सामने आया, उसे कुचल दिया।” पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल पर ले जाकर मौके की तस्दीक भी कराई, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके। हादसे के बाद अलंकार कंस्ट्रक्शन कंपनी का मालिक रघुवीर सिंह फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। वहीं, वह कार चालक जिससे आरोपी की झड़प हुई थी, वह भी फरार है। पुलिस दोनों की खोजबीन कर रही है ताकि पूरी घटना की कड़ी जोड़ी जा सके।

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसे के समय चालक के खून में अल्कोहल की मात्रा कितनी थी और कंपनी ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी क्यों की। जयपुर पुलिस कमिश्नर ने इस मामले को “प्राथमिकता जांच” में रखा है और कहा है कि इस तरह के हादसों को रोकने के लिए ट्रक ऑपरेटर्स पर निगरानी और सख्त लाइसेंस जांच की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल