न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर डंपर हादसे के बाद बीजेपी ने रोकी SIR कार्यशाला, CM भजनलाल ने मंत्रियों को राहत कार्य में लगाया

जयपुर के हरमाड़ा इलाके में डंपर हादसे के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राहत कार्यों की कमान संभाली। बीजेपी ने तुरंत SIR कार्यशाला स्थगित की, जबकि घायलों के इलाज के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। मदन राठौड़ ने सड़क सुरक्षा पर सख्त नियमों की मांग की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 03 Nov 2025 8:37:04

जयपुर डंपर हादसे के बाद बीजेपी ने रोकी SIR कार्यशाला, CM भजनलाल ने मंत्रियों को राहत कार्य में लगाया

जयपुर: राजधानी जयपुर के हरमाड़ा इलाके में सोमवार सुबह लोहा मंडी रोड पर एक बेकाबू डंपर ने तबाही मचा दी। इस भीषण हादसे में कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही बीजेपी ने कृषि अनुसंधान केंद्र में चल रही “मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR)” कार्यशाला को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने अपने निर्धारित संबोधन को रद्द करते हुए सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे तुरंत राहत कार्यों में जुटें और घायलों की सहायता करें।

मुख्यमंत्री ने दी त्वरित कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे की जानकारी मिलते ही मंच से ही स्थिति पर संज्ञान लिया। उन्होंने अपने भाषण को बीच में रोकते हुए उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा को तुरंत घटनास्थल पर रवाना किया। साथ ही सीएम ने घायलों को तेजी से अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने जयपुर के एसएमएस और कांवटिया अस्पताल के अधिकारियों से सीधा संवाद कर घायलों की स्थिति की जानकारी ली और उन्हें हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा — “यह घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। राज्य सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है। घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।”

मंत्रियों को सौंपी गई अस्पतालों की जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री ने राहत व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों को अलग-अलग अस्पतालों की जिम्मेदारी सौंपी। कांवटिया अस्पताल में मंत्री झाबर सिंह खर्रा और के.के. बिश्नोई को भेजा गया, वहीं एसएमएस अस्पताल में मंत्री सुरेश रावत और सुमित गोदारा को घायलों की देखरेख के निर्देश दिए गए। सीएम ने कहा कि घायलों के उपचार में कोई कमी न हो और उनके परिजनों को हर संभव सहायता दी जाए।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का बयान

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने हादसे पर गहरा दुख जताया और कहा कि यह एक दर्दनाक घटना है, जिसने कई परिवारों को उजाड़ दिया। उन्होंने कहा — “जब से हादसे की खबर मिली, उसी वक्त SIR कार्यशाला स्थगित करने का निर्णय लिया गया। हमारे सभी कार्यकर्ताओं को राहत कार्य में लगाया गया है।” राठौड़ ने सड़क सुरक्षा पर चिंता जताते हुए कहा कि ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और वाहन चलाने में लापरवाही ऐसी घटनाओं की जड़ है। उन्होंने कहा — “नियम तो बने हैं, लेकिन उनका पालन नहीं हो रहा। कोई भी बिना उचित प्रशिक्षण के ड्राइविंग सीट पर बैठ जाता है और शॉर्टकट के चक्कर में दूसरों की जान जोखिम में डाल देता है।” राठौड़ ने वाहन फिटनेस और ड्राइविंग लाइसेंस प्रणाली को सख्ती से लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक लाइसेंस और वाहन फिटनेस की प्रक्रिया को पारदर्शी और सख्त नहीं बनाया जाएगा, तब तक इस तरह की घटनाएं रुक नहीं पाएंगी।

राज्य में शोक की लहर

जयपुर में हुए इस हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। मृतकों के परिवारों में मातम का माहौल है, वहीं घायलों के परिजनों में चिंता व्याप्त है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवारों को इस दुख की घड़ी में संबल देने की ईश्वर से कामना की।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल