न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर में सामने आया साइबर ठगी का नया हथकंडा, कॉल फॉरवर्डिंग के ज़रिए बनाते हैं शिकार

राजस्थान पुलिस मुख्यालय की साइबर विंग ने इस संबंध में एक महत्वपूर्ण चेतावनी जारी करते हुए आम जनता को सतर्क रहने की अपील की है। एडवाइजरी में बताया गया है कि कैसे अपराधी *21 से शुरू होने वाले नंबर डायल करवा कर आपके मोबाइल नंबर को अपने नियंत्रण में ले लेते हैं और फिर बैंक खातों से लेकर सोशल मीडिया तक आपकी पहचान का दुरुपयोग करते हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 06 Jul 2025 10:35:02

जयपुर में सामने आया साइबर ठगी का नया हथकंडा, कॉल फॉरवर्डिंग के ज़रिए बनाते हैं शिकार

जयपुर। साइबर अपराधियों ने अब कॉल फॉरवर्डिंग की तकनीक को ठगी का नया ज़रिया बना लिया है। राजस्थान पुलिस मुख्यालय की साइबर विंग ने इस संबंध में एक महत्वपूर्ण चेतावनी जारी करते हुए आम जनता को सतर्क रहने की अपील की है। एडवाइजरी में बताया गया है कि कैसे अपराधी *21 से शुरू होने वाले नंबर डायल करवा कर आपके मोबाइल नंबर को अपने नियंत्रण में ले लेते हैं और फिर बैंक खातों से लेकर सोशल मीडिया तक आपकी पहचान का दुरुपयोग करते हैं।

कैसे होता है यह साइबर फ्रॉड?

एसपी (साइबर क्राइम) शांतनु कुमार के अनुसार, साइबर अपराधी सबसे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम या लिंक्डइन से आपके निजी विवरण जुटाते हैं — जैसे जन्मतिथि, शादी की सालगिरह या पारिवारिक सदस्य। इसके बाद वे कॉल या व्हाट्सएप कॉल करके खुद को पार्सल एजेंसी, डिलीवरी बॉय या बैंक कर्मी बताकर आपसे संपर्क करते हैं।

वे बातचीत के दौरान विश्वास जीतने की कोशिश करते हैं और फिर किसी तकनीकी समस्या का बहाना बनाकर आपसे एक कोड डायल करवाते हैं — जो *21 से शुरू होकर # पर खत्म होता है। दरअसल यह एक कॉल फॉरवर्डिंग कोड होता है, जो आपके फोन पर आने वाली सभी कॉल्स को साइबर अपराधी के नंबर पर फॉरवर्ड कर देता है।

ओटीपी और कॉल तक पहुंच, फिर सोशल मीडिया से लेकर बैंक अकाउंट तक सेंध

एक बार जब कॉल फॉरवर्डिंग एक्टिवेट हो जाती है, तो ठग आपके फोन नंबर पर आने वाली ओटीपी, कॉल और मैसेज को अपने पास रिसीव कर सकते हैं। इसका उपयोग वे आपके सोशल मीडिया अकाउंट्स को हैक करने और आपके नाम पर आपके परिचितों से पैसे मांगने में करते हैं।

अगर आपके जीमेल या बैंक से जुड़ी सेवाओं में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन नहीं लगा है, तो वे आपके बैंक खातों तक भी पहुंच बना सकते हैं और ट्रांजेक्शन कर सकते हैं — बिना आपकी जानकारी के।

सावधानी और सुरक्षा के लिए करें ये जरूरी उपाय

साइबर विंग ने इस खतरे से बचाव के लिए आमजन को कुछ जरूरी सुझाव दिए हैं:

1. जीमेल, व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) तुरंत एक्टिव करें।

2. अनजान नंबर से कॉल आए तो सतर्क रहें। शक होने पर कॉल को तुरंत व्हाट्सएप पर रिपोर्ट करें और अपने बैंक को सूचित करें।

3. कभी भी ओटीपी या पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें।

4. *21 से शुरू होने वाला कोई भी कोड डायल न करें, चाहे कोई भी कारण बताया जाए।

5. यदि कॉल या लिंक संदिग्ध लगे, तो चक्षु पोर्टल (https://www.sancharsaathi.gov.in/sfc/) पर रिपोर्ट करें।

6. साइबर अपराध की शिकायत के लिए तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या https://cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन रिपोर्ट करें।

7. निकटतम पुलिस स्टेशन या साइबर थाने में लिखित सूचना अवश्य दें।

अंतिम चेतावनी: सतर्क रहें, सुरक्षित रहें

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह ठगी तकनीकी रूप से इतनी सटीक होती है कि आमजन को इसका पता तक नहीं चलता, जब तक नुकसान न हो जाए। इसलिए किसी भी संदिग्ध कॉल, ओटीपी अनुरोध या लिंक को गंभीरता से लें और सतर्क रहें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?