न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Diwali 2025: जयपुर के बस्सी में फूड सेफ्टी टीम का बड़ा छापा, 3000 KG मिलावटी मिल्क केक मौके पर करवाया नष्ट

Diwali 2025 के मौके पर जयपुर के बस्सी में फूड सेफ्टी टीम ने बड़ी कार्रवाई की। श्री श्याम फूड प्रोडक्ट्स में मिलावटी मिल्क केक का निर्माण पकड़ा गया, लगभग 3000 किलो मिलावटी केक मौके पर नष्ट किया गया। यह कार्रवाई त्योहारी सीजन में लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Oct 2025 9:10:38

Diwali 2025: जयपुर के बस्सी में फूड सेफ्टी टीम का बड़ा छापा, 3000 KG मिलावटी मिल्क केक मौके पर करवाया नष्ट

त्योहारी सीजन के दौरान सुरक्षित और शुद्ध फूड आइटम की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए राजस्थान सरकार ने 'शुद्ध आहार मिलावट पर वार' अभियान शुरू किया है। इसी अभियान के तहत बुधवार रात जयपुर ग्रामीण के बस्सी तहसील में फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर लगभग 3000 किलो मिलावटी मिल्क केक को नष्ट करवाया। यह मात्रा इतनी अधिक थी कि अगर यह बाजार में पहुंच जाती, तो दीपावली पर हजारों लोगों के स्वास्थ्य के साथ जोखिम पैदा हो सकता था।

गोपनीय सूचना पर रात में छापा

फूड सेफ्टी एंड ड्रग कंट्रोलर कमिश्नर डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देश पर, कमिश्नरेट की सेंट्रल टीम और सीएमएचओ जयपुर द्वितीय की टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। टीम को सूचना मिली कि बस्सी तहसील के राजस्व गांव रूपा की नांगल स्थित ‘श्री श्याम फूड प्रोडक्ट्स’ में मिलावटी मिल्क केक बनाया जा रहा है। सीएमएचओ जयपुर द्वितीय, डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि यह कारखाना विनोद शर्मा द्वारा संचालित किया जा रहा था और यहां सोन पापड़ी और मिल्क केक का निर्माण चल रहा था।

ताला तोड़कर किया निरीक्षण, सामने आया मिलावट का जखीरा

कारखाने का वह हिस्सा मकाननुमा बना हुआ था, जहां मुख्य गेट पर ताला लगा था। शुरुआत में संचालक विनोद शर्मा ने टीम के साथ हिचकिचाहट दिखाई, लेकिन टीम की सख्ती पर ताला खुलवाकर अंदर निरीक्षण किया गया। वहां लगभग 3000 किलो मिलावटी मिल्क केक तैयार मिला, जिसे दीपावली पर बाजार में सप्लाई करने के लिए स्टॉक किया गया था। ये मिल्क केक 5 किलो के 600 डिब्बों में पैक करके रखा गया था।

रिफाइंड तेल, सूजी और ग्लूकोज से बन रहा था ‘दूध का केक’

जांच में पता चला कि यह ‘मिल्क केक’, जिसे शुद्ध दूध से बनने वाला बताया जाता था, वास्तव में सूजी, रिफाइंड सोयाबीन तेल, लिक्विड ग्लूकोज और मिल्क पाउडर से तैयार किया जा रहा था। यानी ग्राहकों को ऊंचे दाम पर मिलावट परोसी जा रही थी। डॉ. मित्तल ने बताया कि मौके पर लगभग 2500 किलो कच्चा माल भी रखा गया था। पूछताछ में सामने आया कि इसी कच्चे माल से दीपावली तक लगभग 5000 किलो मिलावटी मिल्क केक और तैयार किया जाने वाला था।

जयपुर से सीकर तक फैला था मिलावट का नेटवर्क

पूछताछ में विनोद शर्मा ने स्वीकार किया कि पिछले दो साल से वह यह काम कर रहा था। उसकी सप्लाई सिर्फ जयपुर तक सीमित नहीं थी, बल्कि इसका नेटवर्क सीकर, श्रीमाधोपुर और चौमू तक फैला हुआ था। यह मिल्क केक मात्र 120 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचा जाता था, जो निर्माण लागत और घटिया सामग्री का संकेत है।

नमूने लिए गए, 3000 किलो माल मौके पर नष्ट

सेंट्रल टीम के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने तुरंत मिलावटी मिल्क केक के नमूने लिए और जांच के लिए भेजा। वहीं, बाकी बचे लगभग 3000 किलो मिल्क केक को मौके पर ही पूरी तरह से नष्ट करवा दिया गया।

संयुक्त टीम में शामिल अधिकारी

इस कार्रवाई में सेंट्रल टीम के खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र राणावत, अमित शर्मा और सीएमएचओ जयपुर द्वितीय से सुशील चोटवानी, विनोद थारवान एवं राजेश नागर शामिल रहे। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई त्योहारी मौसम में मिलावटखोरों के लिए कड़ा संदेश है कि जनता के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?