न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चित्तौड़गढ़: स्कूल परिसर में दाखिल हुआ 10 फीट का मगरमच्छ, दो घंटे चला रेस्क्यू अभियान

चित्तौड़गढ़ के सुवानियां गांव के सरकारी स्कूल में अचानक 10 फीट लंबा मगरमच्छ घुस आया। दो घंटे चले रेस्क्यू अभियान के बाद उसे सुरक्षित बस्सी बांध में छोड़ा गया। जानें पूरी घटना।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 27 Aug 2025 11:02:04

चित्तौड़गढ़: स्कूल परिसर में दाखिल हुआ 10 फीट का मगरमच्छ, दो घंटे चला रेस्क्यू अभियान

चित्तौड़गढ़ ज़िले के गंगरार उपखंड के सुवानियां गांव में मंगलवार दोपहर एक अप्रत्याशित घटना ने ग्रामीणों की सांसें थाम दीं। राजकीय विद्यालय परिसर में अचानक करीब 10 फीट लंबा और लगभग 100 किलो वजनी मगरमच्छ घुस आया। सौभाग्य से उस समय तक विद्यालय की छुट्टी हो चुकी थी और बच्चे घर लौट चुके थे, अन्यथा स्थिति भयावह हो सकती थी। करीब दोपहर 2 बजे जब गांव के कुछ लोगों ने विद्यालय परिसर में इस विशाल मगरमच्छ को देखा, तो तुरंत गांवभर में खबर फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग स्कूल के बाहर जुट गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। सरपंच गोपाललाल गाडरी ने घटना की जानकारी तुरंत उपवन संरक्षक चित्तौड़गढ़ राहुल झांझड़िया को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम नाथू सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और स्थानीय वन्यजीव प्रेमियों को भी रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल किया गया।

घास में छिपा बैठा था शिकारी

विद्यालय परिसर में उगी 2 से 3 फीट ऊंची घास ने रेस्क्यू टीम की चुनौती और बढ़ा दी। मगरमच्छ इसी घनी घास के बीच दुबककर बैठ गया था, जिसके कारण उसे पहचान पाना मुश्किल हो रहा था। वन्य जीव प्रेमी पियूष कांबले, रामकुमार साहू और मुबारिक खान ने दीवार पर चढ़कर निरीक्षण किया, तभी मगरमच्छ दिखाई दिया। जैसे ही टीम उसकी ओर बढ़ी, वह आक्रामक हो गया और मुंह खोलकर हमला करने की मुद्रा में खड़ा हो गया।

दो घंटे चला ऑपरेशन, सुरक्षित छोड़ा गया

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आखिरकार वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को काबू में ले लिया। उसे पिंजरेनुमा वाहन में डालकर बस्सी अभयारण्य ले जाया गया और देर शाम बस्सी बांध में छोड़ दिया गया। गनीमत यह रही कि घटना के समय स्कूल में न तो शिक्षक मौजूद थे और न ही छात्र, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

गांव में बार-बार घुस आते हैं मगरमच्छ

स्थानीय लोगों के अनुसार सुवानियां गांव के पास से बहने वाली बेड़च नदी अक्सर इन घटनाओं की वजह बनती है। बरसात के मौसम में मगरमच्छ नदी से भटककर गांव की ओर चले आते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि करीब एक महीने पहले भी दो मगरमच्छ गांव में घुस आए थे, जिन्हें रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया था।

रास्ता खोजने में असफल रहा मगरमच्छ

वन्यजीव प्रेमी मनीष तिवारी ने बताया कि यह मगरमच्छ विद्यालय के मुख्य द्वार से भीतर आया था। उसने बाहर निकलने की कोशिश भी की, लेकिन परिसर में उगी घनी घास के कारण रास्ता भटक गया और वहीं फंस गया। अगर ग्रामीणों ने समय रहते उसे न देखा होता, तो यह अगली सुबह बच्चों और स्टाफ के लिए गंभीर खतरा बन सकता था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?