न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भरतपुर में राष्ट्रीय हाईवे पर दर्दनाक हादसा, चाचा–भतीजे की मौत, लौट रहे थे शादी से

भरतपुर के केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान के पास जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर देर रात भीषण सड़क हादसा, शादी समारोह से लौट रहे चाचा–भतीजे की मौके पर मौत, एंबुलेंस देर से पहुंची, परिजनों ने लापरवाही पर नाराजगी जताई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Dec 2025 9:07:16

भरतपुर में राष्ट्रीय हाईवे पर दर्दनाक हादसा, चाचा–भतीजे की मौत, लौट रहे थे शादी से

भरतपुर: केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान के पास जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें चाचा और भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि राहगीरों के रोंगटे खड़े हो गए। एंबुलेंस करीब एक घंटे तक नहीं पहुंच सकी, और इस दौरान दोनों के शव सड़क पर पड़े रहे। बाद में पुलिस ने उन्हें आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखा।

हादसे की जानकारी और मृतकों की पहचान

सारस चौकी प्रभारी एएसआई राधाकिशन ने बताया कि चिकसाना थाना क्षेत्र के गांव गामड़ी निवासी रूप किशोर, पुत्र दौलीराम, और उनका भतीजा दीपक उर्फ छोटू, पुत्र ओमप्रकाश, भवनपुरा में एक शादी समारोह में शामिल होकर देर रात बाइक से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वे केवलादेव उद्यान के सामने पहुंचे और घने के पास बने कट को पार कर रहे थे, एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

एक घंटे तक सड़क पर पड़े रहे शव

हादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। करीब 10–20 मिनट में मथुरा गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को सड़क किनारे किया। कई बार एंबुलेंस को कॉल करने के बावजूद यह करीब एक घंटे तक नहीं पहुंच सकी। मजबूरी में पुलिसकर्मियों ने रास्ते से गुजर रही एक एंबुलेंस को रोककर दोनों शव आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी भेजे।

पोस्टमार्टम और परिजनों की प्रतिक्रिया

मथुरा गेट थाना प्रभारी दिलावर सिंह भाटी ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम शुक्रवार को कराया जाएगा। वहीं, सारस चौकी प्रभारी एएसआई राधाकिशन ने कहा कि दोनों युवक भवनपुरा से शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मारी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और चीख-पुकार मच गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालते ही एक्शन में आए प्रह्लाद जोशी, पहले ही दिन अधिकारियों संग की अहम बैठक
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालते ही एक्शन में आए प्रह्लाद जोशी, पहले ही दिन अधिकारियों संग की अहम बैठक
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड