न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में एक और दर्दनाक हादसा: अब कार में जिंदा जल गए 4 दोस्त, जैसलमेर के बाद बालोतरा में भीषण हादसा

बाड़मेर जिले के बालोतरा क्षेत्र में देर रात एक कार और ट्रेलर की आमने-सामने की टक्कर के बाद कार में आग लग गई। इस भीषण आग में कार सवार चार युवक जिंदा जल गए, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 16 Oct 2025 11:23:30

राजस्थान में एक और दर्दनाक हादसा: अब कार में जिंदा जल गए 4 दोस्त, जैसलमेर के बाद बालोतरा में भीषण हादसा

राजस्थान के जैसलमेर में एक बस हादसे में 21 लोगों की दर्दनाक मौत के महज दो दिन बाद ही प्रदेश में एक और हृदयविदारक दुर्घटना हुई है। बाड़मेर जिले के बालोतरा क्षेत्र में देर रात एक कार और ट्रेलर की आमने-सामने की टक्कर के बाद कार में आग लग गई। इस भीषण आग में कार सवार चार युवक जिंदा जल गए, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।

यह हादसा सिंधरी पुलिस थाना क्षेत्र के सादा गांव के पास मेगा हाईवे पर रात करीब 1:30 बजे हुआ, जब पांच युवक काम से लौट रहे थे। इस त्रासदी ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।

काम से लौट रहे थे, लेकिन घर तक नहीं पहुंच सके

पुलिस के अनुसार, पांचों युवक बाड़मेर के डाबर गुड़ामालानी क्षेत्र के निवासी थे और सिणधरी में काम करने के बाद देर रात घर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी कार सामने से आ रहे एक ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में आग लग गई और देखते ही देखते वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

इस हादसे में मोहन सिंह (35), शंभु सिंह (20), पंचाराम (22) और प्रकाश (28) की मौके पर ही मौत हो गई। सभी के शव जलकर पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गए हैं। कार चालक दिलीप सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शवों की पहचान डीएनए से होगी, परिजनों पर टूटा दुख का कहर

डीएसपी नीरज शर्मा ने बताया कि शवों की हालत ऐसी नहीं है कि पहचान की जा सके। सभी की पहचान डीएनए जांच के जरिए की जाएगी और इसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। फिलहाल चारों शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।

हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और जाम लग गया। पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद यातायात बहाल किया।

इस हादसे ने न सिर्फ चार परिवारों को उजाड़ दिया, बल्कि क्षेत्रवासियों को भी स्तब्ध कर दिया है। सुबह होते ही गांव में मातम पसर गया।

राजस्थान की सड़कों पर लगातार मौत का तांडव

इस भीषण हादसे से पहले जैसलमेर में मंगलवार को एसी बस में आग लगने से 21 लोगों की जान चली गई थी और दर्जनों लोग झुलस गए थे। अब बालोतरा में हुई इस कार दुर्घटना ने एक बार फिर राजस्थान की सड़कों पर ट्रैफिक सुरक्षा और भारी वाहनों की निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अधिकतर सड़क हादसे तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग, खराब सड़क व्यवस्था और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के चलते होते हैं। इस हादसे की जांच शुरू हो चुकी है, लेकिन सवाल यह है कि कब तक निर्दोष लोग ऐसी दर्दनाक घटनाओं के शिकार होते रहेंगे?

एक के बाद एक हादसे, कब जागेगी व्यवस्था?

राजस्थान में लगातार हो रही भीषण सड़क दुर्घटनाएं प्रशासन, परिवहन विभाग और सड़क सुरक्षा एजेंसियों के लिए चेतावनी हैं। चार युवकों की जलकर मौत कोई सामान्य खबर नहीं है, यह उन परिवारों के लिए जीवनभर का शोक बन चुकी है।

अब जरूरी है कि सरकार सड़क सुरक्षा को लेकर और अधिक सख्ती बरते, हाईवे पर निगरानी बढ़ाए और तेज गति से चलने वाले भारी वाहनों पर सख्त कार्रवाई करे। वरना हर दिन कहीं न कहीं कोई परिवार अपनों को खोता रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका क्या बेचेगा यह कोई तय नहीं करेगा, F-35 डील पर ट्रंप का नेतन्याहू को दोटूक जवाब
अमेरिका क्या बेचेगा यह कोई तय नहीं करेगा, F-35 डील पर ट्रंप का नेतन्याहू को दोटूक जवाब
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
प्रदर्शनकारी छात्रों की कानूनी लड़ाई में उतरीं Gen-Z गुरमेहर कौर, कांग्रेस ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
प्रदर्शनकारी छात्रों की कानूनी लड़ाई में उतरीं Gen-Z गुरमेहर कौर, कांग्रेस ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
8 दिन बाद खत्म हुआ संसद का गतिरोध, आज परीक्षा विधेयक पर होगी चर्चा; लोकसभा अध्यक्ष की पहल से बनी सहमति
8 दिन बाद खत्म हुआ संसद का गतिरोध, आज परीक्षा विधेयक पर होगी चर्चा; लोकसभा अध्यक्ष की पहल से बनी सहमति
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
रसोई में छाए 'बिट्टू-बिट्टी', हंसी और स्वाद के दम पर अली गोनी-जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर
रसोई में छाए 'बिट्टू-बिट्टी', हंसी और स्वाद के दम पर अली गोनी-जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी
चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड