न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अलवर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते कांस्टेबल और दलाल रंगे हाथ पकड़े, थाने में मचा हड़कंप

अलवर के कठूमर में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 हजार की रिश्वत लेते कांस्टेबल और दलाल को रंगे हाथ पकड़ा। थाने में हड़कंप, SHO समेत कई पुलिसकर्मी मौके से गायब।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 26 Mar 2026 1:29:52

अलवर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते कांस्टेबल और दलाल रंगे हाथ पकड़े, थाने में मचा हड़कंप

अलवर जिले के कठूमर क्षेत्र में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते एक कांस्टेबल और उसके सहयोगी दलाल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दौसा और भरतपुर एसीबी टीम के संयुक्त ऑपरेशन के तहत बुधवार (25 मार्च) रात को की गई। परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके बेटे को एक मामले में राहत दिलाने के बदले 40 हजार रुपये की मांग की जा रही थी।

शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी ने पूरी योजना के साथ जाल बिछाया और कार्रवाई को अंजाम दिया। जैसे ही टीम थाने पहुंची, वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी मौके से गायब हो गए, जिससे पूरे मामले ने और गंभीर रूप ले लिया।

थाने के बाहर जाल बिछाकर की गई गिरफ्तारी

एसीबी टीम ने बुधवार शाम करीब 7 बजे चार गाड़ियों में सवार होकर कठूमर पहुंचकर थाने के आसपास निगरानी शुरू की। योजना के मुताबिक, परिवादी ने थाने के मुख्य गेट के बाहर मौजूद दलाल को 20 हजार रुपये दिए। इसी दौरान कांस्टेबल रामेश्वर दयाल गुर्जर भी वहां मौजूद था। जैसे ही रिश्वत की रकम का लेन-देन हुआ, एसीबी टीम ने तुरंत छापा मारकर दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया।

प्रेम विवाह के मामले में मांगी गई थी रिश्वत

परिवादी के अनुसार, उसका 21 वर्षीय बेटा ईश्वर सिंह 16 मार्च को हरियाणा के झज्जर में दूसरी जाति की युवती से प्रेम विवाह कर चुका था। इसके बाद युवती के परिजनों ने उसके खिलाफ अपहरण का केस दर्ज करा दिया। सुरक्षा के लिए यह नवविवाहित जोड़ा अलवर एसपी कार्यालय पहुंचा, जहां से उन्हें कठूमर थाने भेजा गया। वहां युवक को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया।

40 हजार की मांग, जांच जारी

आरोप है कि युवक को छोड़ने के बदले अलग-अलग माध्यमों से 40 हजार रुपये की मांग की गई थी। इस मामले में जांच अधिकारी के रूप में एएसआई नरेंद्र मीणा का नाम सामने आया है। फिलहाल एसीबी टीम गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस पूरे प्रकरण में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?