न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर 7 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने जाल बिछाकर किया ट्रैप

राजस्थान के राजसमंद में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने भू-अभिलेख निरीक्षक कमलेश चंद्र खटीक को 7 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एसीबी ने डमी नोटों के जरिए बड़ी कार्रवाई की। इस मामले में अब और बड़े खुलासे की संभावना है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 15 Nov 2025 9:00:46

राजस्थान : लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर 7 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने जाल बिछाकर किया ट्रैप

राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भू-अभिलेख निरीक्षक (Land Records Inspector) को 7 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह मामला राजसमंद जिले का है और माना जा रहा है कि अब तक एसीबी द्वारा रंगे हाथ पकड़ी गई यह सबसे बड़ी रिश्वत राशि है। आरोपी का नाम कमलेश चंद्र खटीक बताया जा रहा है। एसीबी अब इस मामले में विस्तृत पूछताछ कर रही है और आगे बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, कमलेश चंद्र खटीक, जो वर्त्तमान में भू-अभिलेख निरीक्षक वृत भाणा, तहसील कुंवारिया, जिला राजसमंद में तैनात थे, उन्होंने भू-प्रबंध विभाग द्वारा चलाए जा रहे पैमाइश कार्य में परिवादी की आराजीयात के अनुसार कार्यवाही करने और नक्शा शुद्धिकरण करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

मांगी गई थी 10 लाख रुपये की रिश्वत

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी राजसमंद को इस संबंध में शिकायत मिली थी। शिकायत में कहा गया था कि कमलेश चंद्र खटीक ने पैमाइश कार्य और नक्शा शुद्धिकरण के बदले 10 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी और शिकायतकर्ता को परेशान किया जा रहा था।

इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को 7 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। पकड़ी गई राशि में 500-500 रुपये के 140 नोट शामिल थे, जिसकी कुल राशि 70,000 रुपये बनी। इसके अलावा, 500-500 के 1260 डमी नोटों के माध्यम से 6,30,000 रुपये की राशि भी शामिल थी। कुल मिलाकर, पकड़ी गई राशि 7 लाख रुपये थी।

डमी नोटों के जरिए ट्रैप तैयार किया गया

एसीबी की टीम ने डमी नोटों के माध्यम से आरोपी को फंसाने का जाल बिछाया था, जिसमें वह पूरी तरह फंस गया। अब जांच के तहत एसीबी टीम लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर के अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी कर सकती है। इस कार्रवाई से कई और बड़े खुलासों की उम्मीद जताई जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हनुमान अंश’ अब विदेशों में दिखाएगी जलवा, 11 सितंबर से सिनेमाघरों में दस्तक
‘हनुमान अंश’ अब विदेशों में दिखाएगी जलवा, 11 सितंबर से सिनेमाघरों में दस्तक
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी