न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेघालय हनीमून मर्डर: राजा रघुवंशी की हत्या में इस्तेमाल हुआ हथियार बरामद

मेघालय में हनीमून के दौरान इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की नृशंस हत्या के मामले में एक अहम सबूत पुलिस के हाथ लगा है। घटनास्थल से उस मछेते (चौड़ा धारदार हथियार) को बरामद कर लिया गया है, जिसका इस्तेमाल 29 वर्षीय राजा की हत्या में किया गया था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 16 Jun 2025 6:57:23

मेघालय हनीमून मर्डर: राजा रघुवंशी की हत्या में इस्तेमाल हुआ हथियार बरामद

मेघालय में हनीमून के दौरान इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की नृशंस हत्या के मामले में एक अहम सबूत पुलिस के हाथ लगा है। घटनास्थल से उस मछेते (चौड़ा धारदार हथियार) को बरामद कर लिया गया है, जिसका इस्तेमाल 29 वर्षीय राजा की हत्या में किया गया था। सूत्रों के मुताबिक, हत्या के दौरान राजा पर कई बार वार किए गए और उसने खुद को बचाने की कोशिश भी की थी।

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस मछेते को असम के गुवाहाटी रेलवे स्टेशन के पास से खरीदा गया था और योजनाबद्ध तरीके से मेघालय ले जाया गया था। यह मामला देशभर में सुर्खियों में है, क्योंकि हत्या उसी महिला द्वारा कराई गई, जिससे राजा ने कुछ दिन पहले ही शादी की थी।

25 वर्षीय सोनम रघुवंशी पर अपने प्रेमी राज कुशवाहा (20) और उसके तीन दोस्तों – विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी – के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचने का आरोप है। पहले यह माना जा रहा था कि ये तीनों युवक पेशेवर शूटर हैं, लेकिन पुलिस जांच में सामने आया कि ये सभी राज के दोस्त हैं और पूरी योजना प्रेम संबंध के चलते बनाई गई थी।

राजा और सोनम की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी और 21 मई को दोनों मेघालय के सोहरा (चेरापूंजी) पहुंचे थे। लेकिन 23 मई से दोनों लापता हो गए। इसके बाद 2 जून को राजा का शव मिला, जबकि सोनम की तलाश जारी रही। अंततः सोनम को एक हफ्ते बाद उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया, जो वारदात स्थल से करीब 1200 किलोमीटर दूर है।

गिरफ्तारी के बाद सोनम ने पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार की और राज कुशवाहा सहित तीनों दोस्तों का नाम भी साजिश में शामिल बताया। इस समय सभी आरोपी मेघालय पुलिस की हिरासत में हैं और मामले की जांच एक विशेष जांच दल (SIT) द्वारा की जा रही है।

वहीं, राजा रघुवंशी के बड़े भाई ने सोनम के माता-पिता पर भी संदेह जताया है और उनके नार्को टेस्ट की मांग की है। उनका कहना है कि हत्या में और भी लोग शामिल हो सकते हैं, जिनकी भूमिका की जांच होना जरूरी है।

यह केस न सिर्फ एक प्रेम-प्रसंग के खतरनाक मोड़ को उजागर करता है, बल्कि शादी के चंद दिनों बाद की गई इस साजिशी हत्या ने पूरे देश को हिला दिया है। पुलिस अब डिजिटल सबूतों, कॉल रिकॉर्ड्स और फॉरेंसिक विश्लेषण के जरिए पूरी सच्चाई उजागर करने की कोशिश कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा