न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'कुंभ मेले में भी 50-60 लोग मरे थे’, RCB विक्ट्री परेड में भगदड़ पर सिद्धारमैया का बयान

आरसीबी की जीत के जश्न में हुई भगदड़ पर कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने दुख जताया। मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख का मुआवजा, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश और सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया गया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 04 Jun 2025 10:38:00

'कुंभ मेले में भी 50-60 लोग मरे थे’, RCB विक्ट्री परेड में भगदड़ पर सिद्धारमैया का बयान

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की जीत के जश्न में हुई भगदड़ पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही इस घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश भी दिए गए हैं, जिनसे 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ की तुलना महाकुंभ मेले की भगदड़ से की है।

उन्होंने कहा, "ऐसी घटनाएं कई जगह होती रहती हैं। कुंभ मेले में भी तो 50-60 लोग मारे गए थे। मैंने उस समय कोई आलोचना नहीं की। अगर कांग्रेस आलोचना करती है तो वह उनकी बात है। क्या मैंने या कर्नाटक सरकार ने कभी आलोचना की?" मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और गृहमंत्री जी परमेश्वर भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि भगदड़ में 11 लोगों की मौत हुई है और 33 लोग घायल हुए हैं। यह एक अत्यंत दुखद घटना है, जिसे होने से रोका जाना चाहिए था। सरकार इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करती है। मृतकों के लिए 10 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की गई है जबकि घायलों का मुफ्त इलाज भी सुनिश्चित किया जाएगा।

सिद्धारमैया ने कहा कि इतनी बड़ी भीड़ की उम्मीद किसी को नहीं थी। उन्होंने स्पष्ट किया, "मैं इस घटना का बचाव नहीं करना चाहता और हमारी सरकार इस पर राजनीति भी नहीं करेगी। मैंने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं और 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है। लोगों ने स्टेडियम के गेट तोड़ दिए, जिससे भगदड़ फैल गई। स्टेडियम की क्षमता केवल 35,000 दर्शकों की है, लेकिन 2-3 लाख लोग मौके पर इकट्ठा हो गए थे।"

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "बेंगलुरु शहर की पूरी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था, जो पहले से ही सुरक्षा ड्यूटी पर थी। इस त्रासदी को रोका जाना चाहिए था। हम पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं। मैं जनता से अपील करता हूं कि वे समझें कि प्यार और स्नेह से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है जीवन, इसलिए सुरक्षा को हमेशा प्राथमिकता दें।"

पुलिस को भारी संख्या में एक साथ स्टेडियम में प्रवेश करने की कोशिश करने वाली भीड़ को नियंत्रित करने में कड़ी मेहनत करनी पड़ी। बेंगलुरु पुलिस ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया था कि चिन्नास्वामी स्टेडियम में केवल वैध टिकट या पासधारकों को ही प्रवेश मिलेगा। साथ ही यह भी कहा गया था कि स्टेडियम के पास पार्किंग की सुविधा सीमित है, इसलिए कार्यक्रम में भाग लेने वालों को सार्वजनिक परिवहन और मेट्रो का उपयोग करने की सलाह दी जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती