न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑपरेशन के दौरान टूटी छत और डॉक्टर पर आ गिरा कुत्ता....

धनबाद के रेलवे अस्पताल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां ऑपरेशन के दौरान फॉल्स सीलिंग टूट गई और एक डॉगी डॉक्टर पर आ गिरा। हादसे ने अस्पताल की लापरवाही और जर्जर हालत को उजागर कर दिया। जानिए पूरी कहानी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 09 Jul 2025 2:40:48

ऑपरेशन के दौरान टूटी छत और डॉक्टर पर आ गिरा कुत्ता....

झारखंड से हर रोज़ कुछ न कुछ ऐसा सामने आता है जो या तो हैरान करता है, या फिर गुस्सा दिलाता है। इस बार जो मामला सामने आया है, उस पर आपको हंसी भी आएगी, चिंता भी होगी और गुस्सा भी आएगा। यह घटना धनबाद के रेलवे अस्पताल की है, जहां एक मरीज का ऑपरेशन चल रहा था। तभी अचानक छत टूट गई और एक डॉगी सीधे डॉक्टर पर आ गिरा। ऑपरेशन थिएटर जैसी संवेदनशील जगह पर ऐसा हादसा, पूरे सिस्टम की पोल खोल कर रख देता है।

घटना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे की है, जब रेलवे अस्पताल के ऑर्थो विभाग में डॉक्टर पीआर ठाकुर एक मरीज का ऑपरेशन कर रहे थे। सर्जरी जैसे नाज़ुक पल में, अचानक ऑपरेशन थिएटर की फॉल्स सीलिंग ज़ोरदार आवाज़ के साथ नीचे आ गिरी। और उसके साथ ही एक कुत्ता भी डॉक्टर के ऊपर आ गिरा। यह देख हर कोई हैरान रह गया। इस दौरान ऑपरेशन में मदद कर रहीं एचएम अंजलि को भी चोटें आईं। उन्हें तुरंत प्राथमिक इलाज के लिए भेजा गया।

इस अफरातफरी के बीच ऑपरेशन बीच में रोकना पड़ा और मरीज को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। यह कल्पना करना भी डरावना है कि जिस जगह पर सर्जरी हो रही हो, वहां छत गिर जाए और जानवर आ जाएं। यह न सिर्फ एक लापरवाही है, बल्कि मरीज और स्टाफ की ज़िंदगियों के साथ खिलवाड़ है।

छत पर डॉगी ने बना लिया था अपना घर

जब हादसे के बाद ऊपर जाकर देखा गया, तो जो सामने आया वो और भी चौंकाने वाला था। ऑपरेशन थिएटर की छत और फॉल्स सीलिंग के बीच एक कुत्ते ने अपना स्थायी ठिकाना बना लिया था। वहां प्लास्टर, सीलिंग और दीवारों के बीच से रास्ता बनाकर वह अंदर तक पहुंच गया था। और तो और, आशंका जताई जा रही है कि वहां उसके पिल्ले भी हो सकते हैं। एक कुत्ते के गिरने के बाद भी वहां ऊपर से भौंकने की आवाजें आती रहीं।

जिम्मेदारों की बेरुखी से भड़के लोग

अस्पताल प्रबंधन ने इंजीनियरिंग विभाग को सूचना दी, लेकिन चार घंटे तक कोई देखने तक नहीं आया। यह दिखाता है कि हमारे सरकारी अस्पतालों में सिस्टम कितना सुस्त है। जबकि पहले ही सीलिंग के गिरने की आशंका जताई जा चुकी थी, फिर भी मरम्मत नहीं कराई गई।

100 साल के अस्पताल की बदहाल हकीकत

धनबाद का यह रेलवे अस्पताल 100 साल पुराना है। कभी इसका नाम आदर के साथ लिया जाता था, लेकिन आज यहां इलाज से ज़्यादा अव्यवस्था चर्चा में है। अस्पताल में न तो दवा पर्याप्त है, न डॉक्टर। पीने के पानी तक की सुविधा नहीं है। और अब ऑपरेशन थिएटर में डॉगी का गिरना, इस बदहाली की एक और मिसाल बन गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत