न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टेकऑफ के 5 मिनट बाद क्रैश हुआ, बम धमाके जैसी आवाज से दहले लोग, एयरपोर्ट बंद, सामने आया वीडियो

एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान, जो लंदन की ओर उड़ान भर रहा था, टेकऑफ के महज पांच मिनट बाद मेघानी नगर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान की टक्कर से जोरदार धमाका हुआ और आसमान में करीब 2 किलोमीटर तक धुएं का विशाल गुबार फैल गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 12 Jun 2025 3:23:35

टेकऑफ के 5 मिनट बाद क्रैश हुआ, बम धमाके जैसी आवाज से दहले लोग, एयरपोर्ट बंद, सामने आया वीडियो

गुजरात के अहमदाबाद शहर में गुरुवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला विमान हादसा हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र में भय और अफरातफरी का माहौल पैदा कर दिया। एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान, जो लंदन की ओर उड़ान भर रहा था, टेकऑफ के महज पांच मिनट बाद मेघानी नगर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान की टक्कर से जोरदार धमाका हुआ और आसमान में करीब 2 किलोमीटर तक धुएं का विशाल गुबार फैल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद इतना तेज धमाका हुआ कि स्थानीय लोगों को लगा मानो कोई बड़ा बम विस्फोट हुआ हो। मेघानी नगर से वस्त्रापुर तक के इलाके में धुएं का गुबार फैल गया। लोगों में डर का माहौल बन गया और घरों से लोग बाहर की ओर भागने लगे। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मलबे से उठता धुआं और आपातकालीन सेवाओं की गहमा-गहमी देखी जा सकती है।

DGCA और एयर इंडिया की पुष्टि

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के प्रमुख फैज अहमद किदवई ने पुष्टि की कि एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171, दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद से टेकऑफ हुई थी और पांच मिनट के भीतर ही क्रैश हो गई। विमान में कुल 242 यात्री सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 क्रू मेंबर्स शामिल थे। विमान भारी मात्रा में फ्यूल के साथ उड़ान पर था, क्योंकि यह लंबी दूरी की इंटरनेशनल फ्लाइट थी।

कैसे हुआ हादसा?

DGCA की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान टेकऑफ के बाद संतुलन खो बैठा और रनवे या टैक्सीवे से भटककर रिहायशी क्षेत्र की एक निर्माणाधीन दीवार से टकरा गया। टक्कर के साथ ही विमान में आग लग गई, जिससे आग और धुएं का विकराल रूप देखा गया। फायर ब्रिगेड, पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य में जुट गईं।

हादसे के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। आसपास के रिहायशी इलाकों की सड़कें भी सील कर दी गई हैं ताकि रेस्क्यू ऑपरेशन में कोई बाधा न आए। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से दूर रहें और प्रशासन का सहयोग करें।

यह हादसा न केवल तकनीकी विफलता बल्कि एयर सेफ्टी पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। जिस प्रकार टेकऑफ के महज पांच मिनट के भीतर विमान क्रैश हुआ और धमाके के साथ आग लग गई, वह पूरे देश के लिए चिंता का विषय है। राहत और बचाव कार्य पूरे जोर पर हैं, लेकिन अब सभी की निगाहें DGCA की विस्तृत जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो बताएगी कि आखिर इतनी बड़ी चूक कैसे हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत