न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

37 साल पहले भी कांप उठा था अहमदाबाद! प्लेन क्रैश में हुई थी 135 लोगों की मौत, बस दो बच गए थे जिंदा

1988 में अहमदाबाद में हुए भयानक विमान हादसे में 137 लोगों की मौत हुई थी। 37 साल बाद एक और विमान दुर्घटना ने फिर से उसी दर्दनाक हादसे की यादें ताजा कर दीं। जानिए हादसे से जुड़ी पूरी जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 12 Jun 2025 6:02:42

37 साल पहले भी कांप उठा था अहमदाबाद! प्लेन क्रैश में हुई थी 135 लोगों की मौत, बस दो बच गए थे जिंदा

गुरुवार दोपहर को अहमदाबाद में हुआ भीषण विमान हादसा महज़ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि वह भयानक मंजर दोबारा ज़िंदा कर गया जो 37 साल पहले 1988 में शहर ने झेला था। उस वक्त भी एक विमान दुर्घटना ने देश को झकझोर दिया था। उस हादसे में बोइंग 737-200 विमान, खराब मौसम और बेहद कम दृश्यता के कारण नोबल नगर के खेतों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। यह हादसा भारतीय विमानन इतिहास की सबसे भयावह घटनाओं में से एक मानी जाती है, जिसमें 137 में से 135 लोगों की जान चली गई थी।

19 नवंबर 1988 को जब विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट पर लैंड करने की कोशिश कर रहा था, तभी अचानक घनी धुंध और दृश्यता की कमी के कारण उसका संतुलन बिगड़ा और वह हवा में डगमगाता हुआ एक धान के खेत में जा गिरा। जमीन से जबरदस्त टकराव के कारण प्लेन के परखच्चे उड़ गए और उसमें मौजूद यात्रियों और सभी क्रू मेंबर्स की मौत हो गई।

इस त्रासदी में केवल दो लोग चमत्कारिक रूप से बच पाए थे। इन दो लोगों के नाम अशोक अग्रवाल और विनोद त्रिपाठी थे। अशोक अग्रवाल की उस हादसे में 11 महीने की बेटी की मौत हो गई थी, जो उनके साथ यात्रा कर रही थीं। यह हादसा उनके जीवन का ऐसा मोड़ बन गया जिससे वे कभी उबर नहीं पाए। 32 साल बाद, उनकी मृत देह अहमदाबाद के फ्लैट में मिली, जिसने एक बार फिर उस भूली हुई त्रासदी को सार्वजनिक कर दिया।

गुरुवार को हुए AI171 विमान हादसे ने इन पुरानी स्मृतियों को ताज़ा कर दिया है। कई लोगों की मौत की आशंका के बीच, शहर और देश एक बार फिर दहशत, शोक और चिंता की लहर में डूब गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय

Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती