न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ बॉक्स ऑफिस धमाका! रिलीज से पहले 2 घंटे में ही 4 करोड़ की कमाई

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ की प्री-बुकिंग ने रिलीज से पहले ही दो घंटे में 4.39 करोड़ का कलेक्शन कर दिया। ट्रेलर की जबरदस्त प्रतिक्रिया और बढ़ती हाइप के बीच फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाने जा रही है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 07 Mar 2026 7:52:18

‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ बॉक्स ऑफिस धमाका! रिलीज से पहले 2 घंटे में ही 4 करोड़ की कमाई

रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर 2’ का क्रेज दर्शकों के बीच देखते ही बन रहा है। आज ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसने फैंस के उत्साह को नई ऊँचाई दे दी है। ट्रेलर की जबरदस्त प्रतिक्रिया के बीच, फिल्म की प्री-बुकिंग भी शुरू हो गई है। इतना ही नहीं, रिलीज से पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग ने रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है। 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म ने पहले ही दो घंटे में करोड़ों का कलेक्शन कर लिया है।

प्री-बुकिंग ने तोड़े रिकॉर्ड

कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की प्री-बुकिंग ने शुरू होते ही 4.39 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। सिर्फ दो घंटे के अंदर ही इस फिल्म के लगभग 1.1 लाख टिकट बिक गए, जो यह दर्शाता है कि फिल्म रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई करने वाली है।

कितने शोज होंगे और कहां सबसे ज्यादा हाइप

देशभर में इस फिल्म के कुल 3,979 शोज आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें से 26 शोज पहले ही हाउसफुल हो चुके हैं और लगभग 32 शोज ऑलमोस्ट फुल हैं। नई दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में प्री-बुकिंग सबसे ज्यादा हो रही है, वहीं मुंबई, बैंगलोर और हैदराबाद में भी टिकट की बिक्री लगातार जारी है।

रिलीज के बाद तोड़ सकती है सारे रिकॉर्ड

इस प्री-बुकिंग के आंकड़े देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड्स बनाने जा रही है। दिसंबर 2025 में रिलीज़ हुई पहली फिल्म ‘धुरंधर’ बॉलीवुड की सबसे हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई थी। लेकिन ट्रेलर और प्री-बुकिंग के आंकड़ों को देखें तो लगता है कि ‘धुरंधर 2’ भी अपने पहले पार्ट की तरह ही बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करेगी।

ट्रेलर की जबरदस्त प्रतिक्रिया

आज ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसमें रणवीर सिंह का दमदार अंदाज और जोरदार एक्शन देखने को मिला। ट्रेलर की प्रतिक्रिया देखकर यह साफ है कि फिल्म का दूसरा पार्ट पहले पार्ट से भी ज्यादा एक्शन, ड्रामा और खून-खराबे से भरपूर होगा। फैंस भी रणवीर सिंह के नए अवतार को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं और यही वजह है कि प्री-बुकिंग के आंकड़े पहले ही दिन रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती