न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ईरान-इजरायल संघर्ष की चपेट में आया राजस्थान का युवक, ओमान में ऑयल टैंकर ‘स्काईलाइट’ पर मिसाइल हमले में दलीप की मौत

ईरान–इजरायल संघर्ष के बीच ओमान के पास ऑयल टैंकर ‘स्काईलाइट’ पर हुए मिसाइल हमले में राजस्थान के नागौर निवासी 24 वर्षीय दलीप सिंह की मौत हो गई। होर्मुज जलडमरूमध्य के पास हुए इस हमले से गांव में शोक की लहर फैल गई।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 05 Mar 2026 12:01:28

ईरान-इजरायल संघर्ष की चपेट में आया राजस्थान का युवक, ओमान में ऑयल टैंकर ‘स्काईलाइट’ पर मिसाइल हमले में दलीप की मौत

पश्चिम एशिया में जारी ईरान–इजरायल संघर्ष का असर अब भारत तक महसूस किया जा रहा है। इस युद्ध के बीच राजस्थान के एक युवा नाविक की दर्दनाक मौत की खबर सामने आई है। नागौर जिले के रहने वाले 24 वर्षीय दलीप सिंह की ओमान के खासाब बंदरगाह के पास फारस की खाड़ी के समुद्री मार्ग पर चल रहे एक तेल टैंकर पर हुए हमले में जान चली गई। बताया जा रहा है कि 1 मार्च को एमवी स्काईलाइट नामक जहाज पर हुए मिसाइल हमले के दौरान यह हादसा हुआ। बुधवार को शिपिंग कंपनी ने आधिकारिक रूप से उनकी मौत की पुष्टि की, जिसके बाद उनके गांव खींवताना में गहरा शोक फैल गया।

दलीप सिंह ने हाल ही में अपना समुद्री करियर शुरू किया था। इसी वर्ष 22 जनवरी को वे मर्चेंट नेवी में भर्ती हुए थे और पलाऊ के झंडे वाले एक ऑयल व केमिकल टैंकर एमवी स्काईलाइट पर क्रू मेंबर के रूप में कार्य कर रहे थे। परिवार के अनुसार, 28 फरवरी को उनसे आखिरी बार बातचीत हुई थी और उस समय सब कुछ सामान्य था। लेकिन अगले ही दिन सुबह हुए हमले ने परिवार की खुशियों को अचानक मातम में बदल दिया।

परिजनों का कहना है कि दलीप ने यह नौकरी अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के उद्देश्य से स्वीकार की थी। बताया जा रहा है कि घटना से कुछ समय पहले ही उन्होंने अपनी ड्यूटी की शिफ्ट बदलकर एक अन्य क्रू सदस्य की जगह काम संभाला था। इसी दौरान जहाज पर हमला हुआ। यह घटना उस समय हुई जब एमवी स्काईलाइट जहाज ओमान के तट के समीप होर्मुज जलडमरूमध्य के पास लंगर डाले खड़ा था, जो वैश्विक समुद्री व्यापार का एक बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण मार्ग माना जाता है।

दलीप सिंह अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उन्होंने हाल ही में समुद्री क्षेत्र में कदम रखा था और परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का सपना देख रहे थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही गांव और आसपास के इलाकों में शोक का माहौल छा गया। परिवार और ग्रामीणों ने केंद्र सरकार से अपील की है कि इस कठिन समय में परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए और संघर्ष प्रभावित समुद्री इलाकों में काम कर रहे भारतीय नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

ओमान के समुद्री सुरक्षा केंद्र ने प्रारंभिक जानकारी में बताया कि जहाज पर आग लगने की वजह या तो ईरान की ओर से दागी गई मिसाइल हो सकती है या फिर विस्फोटक से लदी किसी ड्रोन बोट की टक्कर। हालांकि इस घटना की जांच अभी जारी है और अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, एक प्रोजेक्टाइल जहाज के आगे वाले हिस्से यानी बो से टकराया, जिसके बाद जोरदार विस्फोट हुआ और जहाज में आग लग गई। इस धमाके से जहाज को भारी नुकसान पहुंचा और उसी स्थान पर ड्यूटी कर रहे दलीप सिंह इसकी चपेट में आ गए।

घटना के तुरंत बाद शुरू में दलीप सिंह को लापता बताया गया था और उनकी तलाश के लिए अभियान चलाया गया। उसी जहाज के कैप्टन आशीष, जो बिहार के निवासी थे, उनका शव पहले ही बरामद कर लिया गया था। बाद में तलाश अभियान के दौरान दलीप सिंह के भी जीवित होने की उम्मीद खत्म हो गई और उनकी मौत की पुष्टि कर दी गई।

शिपिंग कंपनी के मुताबिक, हमले के समय जहाज पर कुल 20 क्रू मेंबर मौजूद थे। इनमें 15 भारतीय और 5 ईरानी नागरिक शामिल थे। हमले के बाद चलाए गए बचाव अभियान में अधिकांश लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन तीन क्रू सदस्य शुरू में लापता बताए गए थे। बाद में उनमें से दो की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

यह हमला होर्मुज जलडमरूमध्य के नजदीक हुआ, जिसे दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल परिवहन मार्गों में गिना जाता है। वैश्विक स्तर पर करीब 20 प्रतिशत कच्चे तेल की आपूर्ति इसी समुद्री रास्ते से गुजरती है। ऐसे में इस क्षेत्र में किसी भी तरह की सैन्य गतिविधि या हमला अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार और समुद्री सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय बन जाता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण पूरे खाड़ी क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ गई है। इसी व्यापक भू-राजनीतिक तनाव के चलते समुद्री मार्गों की सुरक्षा भी चुनौतीपूर्ण होती जा रही है। ऐसे हालात में अंतरराष्ट्रीय जहाजों और उनमें काम करने वाले नाविकों के लिए जोखिम लगातार बढ़ रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?