न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वायु प्रदूषण पर लगाम के लिए दिल्ली में सख्ती, नए नियम लागू; जानिए पाबंदियों के दायरे से किन्हें मिली छूट?

दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण पर काबू पाने के लिए सरकार ने नए सख्त नियम लागू किए हैं। बिना पीयूसीसी वाले वाहनों को ईंधन नहीं मिलेगा, बीएस-6 से कम वाहनों की एंट्री बंद है और 50% वर्क फ्रॉम होम लागू किया गया है। जानिए किन सेवाओं को मिली छूट।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 18 Dec 2025 9:00:47

वायु प्रदूषण पर लगाम के लिए दिल्ली में सख्ती, नए नियम लागू; जानिए पाबंदियों के दायरे से किन्हें मिली छूट?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बिगड़ती हवा की गुणवत्ता को काबू में करने के लिए सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। गुरुवार (18 दिसंबर) से राजधानी में नए नियम लागू कर दिए गए हैं, जिनका सीधा असर वाहनों और दफ्तरों की कार्यप्रणाली पर पड़ेगा। अब जिन वाहनों के पास वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसीसी) नहीं होगा, उन्हें पेट्रोल पंपों पर ईंधन नहीं दिया जाएगा।

इसके साथ ही दिल्ली के बाहर पंजीकृत और बीएस-6 मानकों पर खरे न उतरने वाले वाहनों की राजधानी में एंट्री पर भी रोक लगा दी गई है। सरकार ने यातायात से होने वाले प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से यह फैसला लिया है। वहीं, सभी सरकारी और निजी कार्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने 50 प्रतिशत कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दें। इसके अलावा वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) द्वारा लागू ग्रेप-4 के प्रतिबंध भी यथावत बने रहेंगे।

पाबंदियों के दायरे से किन्हें मिली छूट?

दिल्ली सरकार ने स्पष्ट किया है कि इन नए प्रतिबंधों का असर जरूरी और आपातकालीन सेवाओं पर नहीं पड़ेगा। ग्रेप-4 के तहत लागू सख्ती के बावजूद कुछ सेवाओं को राहत दी गई है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपात सेवाओं में इस्तेमाल होने वाले वाहनों को इन नियमों से बाहर रखा गया है।

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, “पेट्रोल या सीएनजी से चलने वाली एम्बुलेंस, फायर टेंडर, पुलिस वाहन और अन्य इमरजेंसी रिस्पॉन्स यूनिट्स बिना किसी बाधा के काम करती रहेंगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सार्वजनिक सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर इन प्रतिबंधों का कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े।”

इसके साथ ही एम्बुलेंस, फायर टेंडर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी वर्क फ्रॉम होम के आदेश से छूट दी गई है। इसमें अस्पतालों में कार्यरत कर्मचारी, प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े विभाग, फायर डिपार्टमेंट और अन्य जरूरी सेवाओं में लगे कर्मी शामिल हैं।

ग्रेप-4 के बीच लागू किए गए अतिरिक्त नियम

गौरतलब है कि राजधानी में लगातार तीन दिनों तक हवा ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किए जाने के बाद कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने 13 दिसंबर से दिल्ली-एनसीआर में ग्रेप स्टेज-4 लागू कर दिया था। हालांकि, दिल्ली सरकार द्वारा घोषित ये ताजा नियम ग्रेप-4 की पाबंदियों से अलग और अतिरिक्त हैं।

ग्रेप-4 के प्रतिबंधों के साथ-साथ अब सभी दफ्तरों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि कम से कम 50 प्रतिशत कर्मचारी घर से काम करें। इसके अलावा बिना वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUCC) वाले वाहनों के लिए ‘नो फ्यूल’ नीति को सख्ती से लागू किया गया है, ताकि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को सड़कों से दूर रखा जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी