न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पटना: रनवे पर नहीं मिल पाया टच प्वाइंट, हवा में चार बार चक्कर लगाता रहा विमान; यात्रियों की सांसें थमीं

पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा टला। टच पॉइंट न मिलने पर विमान को चार बार हवा में चक्कर लगाने पड़े। 173 यात्रियों की जान जोखिम में पड़ी, लेकिन पायलट की सूझबूझ से सबकी जान बची।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 16 Jul 2025 1:57:22

 पटना: रनवे पर नहीं मिल पाया टच प्वाइंट, हवा में चार बार चक्कर लगाता रहा विमान; यात्रियों की सांसें थमीं

पटना हवाई अड्डे पर एक हैरान कर देने वाली घटना उस वक्त सामने आई, जब एक विमान की लैंडिंग के दौरान टच पॉइंट न मिलने के चलते एक बड़ा हादसा बाल-बाल टल गया। दिल्ली से पटना आ रही फ्लाइट 6E 2482 को हवा में चार बार चक्कर लगाना पड़ा। हालांकि पायलट की बेमिसाल सूझबूझ और तत्परता के कारण विमान सुरक्षित लैंड कर गया, लेकिन इस दौरान विमान में बैठे यात्रियों की जान कई मिनटों तक सांसत में फंसी रही।

यह घटना छोटे रनवे और टचडाउन जोन में लैंडिंग की तकनीकी कठिनाई की वजह से हुई। पायलट ने एकदम सही वक्त पर निर्णय लेकर विमान को दोबारा हवा में उठाया और फिर सुरक्षित तरीके से पटना एयरपोर्ट पर उतारा। यह फैसला न लिया गया होता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।

दिल्ली से उड़ान भर रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 2482 जैसे ही पटना पहुंची, पायलट को रनवे पर उपयुक्त टचिंग प्वाइंट नहीं मिला। इसके चलते विमान को तुरंत दोबारा ऊपर उड़ाना पड़ा। इस बीच, चार बार विमान ने चक्कर लगाए, और अंत में पायलट ने अनुभव के दम पर सुरक्षित लैंडिंग की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लैंडिंग के समय विमान तय टचडाउन जोन को पार कर गया था, जिससे स्थिति और भी नाजुक हो गई थी।

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, जब विमान ने पहली बार लैंड करने की कोशिश की, तब उसके मुख्य लैंडिंग गियर ने रनवे को टच तो किया, लेकिन वह निर्धारित टच प्वाइंट से काफी आगे निकल चुका था। आगे का रनवे सीमित होने के कारण पायलट ने झट से फैसला लेते हुए विमान को दोबारा हवा में उड़ा दिया — यह निर्णय कई जानें बचाने वाला साबित हुआ।

विमान में सवार थे 173 लोग, अंदर मची रही हलचल

इस विमान में कुल 173 यात्री सवार थे, जो दिल्ली से पटना की यात्रा कर रहे थे। जैसे ही विमान नीचे आया और फिर से ऊपर उठा, यात्रियों की धड़कनें तेज हो गईं और कई लोग घबरा उठे। हालांकि क्रू मेंबर्स ने समय रहते अनाउंसमेंट कर यात्रियों को शांत रहने को कहा और हर संभव ढांढस बंधाया।

पटना एयरपोर्ट का रनवे बना परेशानी की जड़

गौरतलब है कि पटना एयरपोर्ट का रनवे पहले से ही छोटा माना जाता रहा है। फिलहाल इसकी लंबाई 2,072.64 मीटर है, जबकि सुरक्षित लैंडिंग के लिए यह कम से कम 2,438 मीटर होनी चाहिए। यही कारण है कि रनवे को बढ़ाने की कवायद तेज़ हो गई है। हाल ही में 29 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया था, जो करीब 1200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है। लेकिन जब तक रनवे की लंबाई नहीं बढ़ती, ऐसे खतरे बने रह सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप