न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जन सुराज में मनीष कश्यप की एंट्री, प्रशांत किशोर ने कहा– बदलाव की शुरुआत

यूट्यूबर मनीष कश्यप ने जन सुराज पार्टी की सदस्यता लेकर बिहार की राजनीति में एंट्री कर ली है। प्रशांत किशोर ने उनका स्वागत करते हुए कहा– बदलाव की यह शुरुआत पूरे बिहार को नई दिशा देगी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 07 Jul 2025 4:19:53

जन सुराज में मनीष कश्यप की एंट्री, प्रशांत किशोर ने कहा– बदलाव की शुरुआत

बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है। लोकप्रिय यूट्यूबर और युवा चेहरों में शुमार मनीष कश्यप ने अब जन सुराज की राह पकड़ ली है। सोमवार को उन्होंने आधिकारिक रूप से प्रशांत किशोर की अगुवाई वाली जन सुराज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर माहौल में ऊर्जा और उम्मीद दोनों साफ नजर आ रहे थे।

जन सुराज में उनका स्वागत करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, “बिहार की वर्तमान व्यवस्था से ऊब चुके और बदलाव की चाह रखने वाले हर नागरिक को इस मंच से जुड़ना चाहिए। यह सिर्फ एक पार्टी नहीं, बल्कि लोगों की आकांक्षाओं की आवाज है।”

इस मौके पर मनीष कश्यप ने जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा, “मैं भाजपा में 13 महीने तक रहा हूं, लेकिन अब वक्त आ गया है असल बदलाव लाने का। इस बार का चुनाव केवल सत्ता बदलने का नहीं, बल्कि बिहार के भाग्य को नई दिशा देने का चुनाव है।"

उन्होंने आत्मविश्वास से कहा कि “अगले 5 साल जनता के होंगे। आप सब बिहार की सच्चाई जानते हैं – न युवा सुरक्षित है, न महिलाएं। अब समय आ गया है एक ऐसी सरकार बनाने का जो सच में जनहित के लिए काम करे।”

"बुझी हुई आश जलाएंगे हम…"

इससे पहले, मनीष कश्यप ने सोशल मीडिया पर प्रशांत किशोर और जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह के साथ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा था:

“बुझी हुई आश जलाएंगे हम,
घर-घर रोशनी पहुंचाएंगे हम,
पलायन का दर्द मिटाएंगे हम,
फिर से नया बिहार बनाएंगे हम।”

उनकी इन पंक्तियों ने कई युवाओं के दिल को छू लिया और सोशल मीडिया पर जमकर सराहा गया।

चनपटिया से फिर लड़ सकते हैं चुनाव

गौरतलब है कि मनीष कश्यप ने 2020 में चनपटिया सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ा था और तीसरे स्थान पर रहे थे। अब एक बार फिर चर्चाएं हैं कि वह जन सुराज के टिकट पर चनपटिया से मैदान में उतर सकते हैं।

प्रशांत किशोर पहले ही एलान कर चुके हैं कि जन सुराज पार्टी बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

विवादों से भी रहा है नाता

हालांकि, मनीष कश्यप का विवादों से भी गहरा रिश्ता रहा है। हाल ही में पीएमसीएच में डॉक्टरों के साथ उनकी कथित मारपीट का मामला खूब सुर्खियों में रहा। इसके अलावा सारण जिला प्रशासन ने उनके यूट्यूब चैनल सहित 11 चैनलों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की थी।

सबसे बड़ा विवाद तब हुआ जब तमिलनाडु में बिहारियों पर हमले का फर्जी वीडियो मनीष के चैनल से प्रसारित हुआ। इस मामले में एनएसए के तहत कार्रवाई करते हुए तमिलनाडु पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ 6 मामले दर्ज किए। 9 महीने बाद मनीष को जेल से रिहाई मिली थी।

अब देखना यह होगा कि मनीष कश्यप का जन सुराज में शामिल होना बिहार की सियासी जमीन को कितना हिला पाता है। लेकिन इतना तय है कि उनके आने से पार्टी को एक नई ऊर्जा और युवा जुड़ाव ज़रूर मिला है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज