न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लालू यादव की चुनावी एंट्री से दानापुर में बढ़ी सियासी गर्मी, जेल में बंद रीतलाल के लिए मांगे वोट, बोले - 'तेजस्वी बनेगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री'

बिहार चुनाव 2025 में लालू प्रसाद यादव ने दानापुर में जबरदस्त रोड शो कर आरजेडी प्रत्याशी रीतलाल यादव के लिए वोट मांगे। जेल में बंद रीतलाल के समर्थन में लालू ने जनता से तेजस्वी यादव को अगला मुख्यमंत्री बनाने की अपील की, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 03 Nov 2025 7:05:33

लालू यादव की चुनावी एंट्री से दानापुर में बढ़ी सियासी गर्मी, जेल में बंद रीतलाल के लिए मांगे वोट, बोले - 'तेजस्वी बनेगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री'

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के राजनीतिक माहौल में सोमवार को एक बड़ा मोड़ आया, जब आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने लंबे समय बाद चुनाव प्रचार के मैदान में उतरकर सियासी हलचल तेज कर दी। उन्होंने दानापुर सीट से आरजेडी प्रत्याशी रीतलाल यादव के समर्थन में जबरदस्त रोड शो किया और जनता से उनके पक्ष में वोट डालने की अपील की।

दीघा से खगौल तक लालू का रोड शो, उमड़ा जनसैलाब

लालू यादव का रोड शो दीघा से खगौल तक करीब 15 किलोमीटर लंबा रहा, जिसमें हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। उनके साथ उनकी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती भी मौजूद रहीं। लोगों ने जगह-जगह फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। भीड़ को संबोधित करते हुए लालू यादव ने कहा — “बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है। 14 नवंबर को सत्ता बदलेगी और तेजस्वी मुख्यमंत्री बनेंगे।”

लालू ने दावा किया कि महागठबंधन के पक्ष में जबरदस्त लहर है और लोग तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर भरोसा जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय नेताओं ने जनता के बीच मजबूत पकड़ बनाई है और इस बार परिणाम ऐतिहासिक होंगे।

जेल से चुनावी मैदान में रीतलाल यादव

दानापुर सीट से आरजेडी उम्मीदवार रीटलाल यादव इस वक्त रंगदारी के एक मामले में भागलपुर केंद्रीय जेल में बंद हैं, लेकिन उनके समर्थन में पार्टी ने पूरा जोर लगा दिया है। रीतलाल ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार करने के लिए पटना हाईकोर्ट से अस्थायी जमानत की मांग की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था।

रीटलाल यादव ने 17 अप्रैल 2025 को दानापुर कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था, जिसके बाद उन्हें बेऊर जेल में भेजा गया था। बाद में सुरक्षा कारणों से उन्हें भागलपुर की विशेष केंद्रीय कारा में शिफ्ट कर दिया गया।

रंगदारी केस में फंसे हैं रीतलाल यादव

रीटलाल पर बिल्डर कुमार गौरव से ₹50 लाख की रंगदारी मांगने और धमकी देने का आरोप है। यह मामला खगौल थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ था। हालांकि, आरजेडी नेताओं का कहना है कि रीतलाल को राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया है।

रीटलाल के प्रचार की कमान अब उनके परिवार ने संभाल रखी है — उनकी पत्नी, बेटी और करीबी समर्थक घर-घर जाकर लोगों से समर्थन मांग रहे हैं।

2020 में भी लड़े थे दानापुर से चुनाव

रीटलाल यादव ने 2020 के विधानसभा चुनाव में भी आरजेडी के टिकट पर दानापुर से चुनाव लड़ा था और कड़ी टक्कर दी थी। इस बार उनका मुकाबला भाजपा के वरिष्ठ नेता रामकृपाल यादव से है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
नासिक में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- जरूरत पड़ी तो मुंबई तक करेंगे मार्च
नासिक में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- जरूरत पड़ी तो मुंबई तक करेंगे मार्च
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी