न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

परिवार नहीं संभल रहा, बिहार कैसे संभालेंगे? कुशवाहा बोले—लालू की हार की यही बड़ी वजह

बिहार चुनाव नतीजों के बाद लालू यादव परिवार में बढ़ते विवाद पर उपेंद्र कुशवाहा ने कड़ी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जो अपने परिवार को नहीं संभाल पा रहे, वे बिहार की जिम्मेदारी कैसे निभाएंगे। तेज प्रताप और रोहिणी आचार्य के मुद्दों से बढ़े तनाव ने आरजेडी की हार पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं नीतीश कुमार के पुनः मुख्यमंत्री बनने के रास्ते साफ हो चुके हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 17 Nov 2025 10:24:36

परिवार नहीं संभल रहा, बिहार कैसे संभालेंगे? कुशवाहा बोले—लालू की हार की यही बड़ी वजह

बिहार चुनाव परिणाम सामने आने के बाद लालू यादव के परिवार में छिड़ी आंतरिक जंग पर एनडीए सहयोगी और रालोजपा (लोकतांत्रिक) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह का माहौल लालू परिवार के भीतर बना है, उसके लिए वे खुद जिम्मेदार हैं। लोग सब समझ रहे हैं और यही वजह है कि जनता ने उन्हें खारिज कर दिया। जो लोग अपने परिवार तक को एकजुट नहीं रख पा रहे, वे पूरे राज्य की बागडोर कैसे संभाल पाएंगे?

गौरतलब है कि पहले तेज प्रताप यादव को आरजेडी से छह साल के लिए निष्कासित किया गया और उसके बाद वे परिवार से भी अलग कर दिए गए। इसी कड़ी में अब रोहिणी आचार्य ने राजनीति छोड़ने और अपने परिवार से दूरी बनाने का औपचारिक ऐलान कर दिया, जिससे राजनीतिक हलकों में खलबली मच गई है।

मीडिया से बातचीत में रोहिणी ने स्पष्ट कहा कि "मेरा अब कोई परिवार नहीं है। आप अपने सवाल संजय यादव, रमीज और तेजस्वी से पूछिए। उन्होंने ही मुझे परिवार से बाहर किया है।" उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे विवाद में कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है जबकि पूरा देश इस कलह को देख रहा है। उन्होंने आगे कहा कि जो खुद को रणनीतिकार बताते हैं, उन्हीं से पूछा जाना चाहिए कि पार्टी की ऐसी हालत क्यों हुई? कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी यही सवाल उठ रहे हैं। उनका कहना है कि "अगर आप संजय या रमीज के खिलाफ कुछ कहें, तो आपको बदनाम किया जाता है, घर से निकाल दिया जाता है, गाली-गलौज का सामना करना पड़ता है और यहाँ तक कि चप्पल तक उठा ली जाती है।" इन आरोपों के बाद बिहार की राजनीति का तापमान और बढ़ गया है।

उधर, चुनाव के नतीजों के बाद विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा था कि भाजपा बिहार में भी महाराष्ट्र जैसा राजनीतिक खेल खेलेगी और नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनने से रोक देगी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि विपक्ष सिर्फ अफवाहें फैलाता रहा, लेकिन सच्चाई सबके सामने है। उन्होंने कहा कि "ये लोग बार-बार कह रहे थे कि बिहार में भी महाराष्ट्र जैसे हालात पैदा होंगे, लेकिन जो स्थिति है वह सभी देख रहे हैं—नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बन रहे हैं।"

कुशवाहा ने विपक्ष पर जनता को भड़काने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया।

इधर, बिहार की राजनीतिक प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ रही है। जानकारी के मुताबिक, 17वीं बिहार विधानसभा 19 नवंबर को भंग हो जाएगी। इसी दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इसके अगले ही दिन यानी 20 नवंबर को वे दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सोमवार को हुई मौजूदा मंत्रिपरिषद की अंतिम बैठक में विधानसभा भंग करने की सिफारिश को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद नीतीश कुमार स्वयं राजभवन पहुँचे और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को कैबिनेट का प्रस्ताव सौंप दिया। इसके साथ ही राज्य में नई सरकार के गठन का मार्ग साफ हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया