न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार की राजनीति में सनसनी: तेजस्वी यादव से चार गुना अधिक संपत्ति की मालकिन है रोहिणी आचार्य, परिवार से तोड़ा रिश्ता

बिहार की राजनीति में भूचाल: रोहिणी आचार्य ने अपने परिवार और राजनीति से दूरी लेने का ऐलान किया। तेजस्वी यादव से चार गुना अधिक संपत्ति की मालकिन रोहिणी ने अपने भाई पर गंभीर आरोप लगाए। जानें उनकी संपत्ति और परिवार से विवाद की पूरी कहानी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 16 Nov 2025 9:42:12

बिहार की राजनीति में सनसनी: तेजस्वी यादव से चार गुना अधिक संपत्ति की मालकिन है रोहिणी आचार्य, परिवार से तोड़ा रिश्ता

साल 2022 में अपने पिता लालू प्रसाद यादव को किडनी देकर उन्हें नई जिंदगी देने वाली रोहिणी आचार्य ने हाल ही में अपने परिवार से रिश्ते खत्म करने का ऐलान किया है। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार के बाद लालू परिवार में यह हलचल किसी ने भी नहीं सोची थी। रोहिणी ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि हार के कारणों पर सवाल उठाने के चलते उन्हें घर में पीटा गया और घर से निकाल दिया गया। अब रोहिणी ने परिवार और राजनीति दोनों से दूरी बनाने का निर्णय लिया है।

पेशे से डॉक्टर रोहिणी, जो अपने भाई तेजस्वी से करीब आठ साल बड़ी हैं, पिछले साल लोकसभा चुनाव में हार का सामना कर चुकी हैं। खास बात यह है कि संपत्ति के मामले में वह अपने छोटे भाई से लगभग चार गुना अधिक संपन्न हैं।

तेजस्वी यादव की संपत्ति और आर्थिक स्थिति

महागठबंधन की हार के बाद पार्टी की बागडोर संभाल रहे तेजस्वी यादव अब पार्टी की हार का विश्लेषण कर रहे हैं। राघोपुर सीट पर उन्हें भी मुश्किल से जीत मिली थी। चुनाव आयोग को दिए गए एफिडेविट के अनुसार, तेजस्वी के पास 9 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है। इसमें उनके, पत्नी और आश्रितों के नाम कुल 2.75 लाख रुपए कैश और बैंकों में 1.48 करोड़ रुपए से अधिक जमा हैं।

ज्वेलरी के मामले में उनके पास 86.91 लाख रुपए मूल्य के सोने और चांदी के गहने हैं। कुल चल संपत्ति 7,11,87,815 रुपए बताई गई है। वहीं अचल संपत्ति में 53.50 लाख रुपए की एग्री लैंड, 55 लाख की नॉन एग्री लैंड, 50 लाख की कमर्शियल बिल्डिंग और 30 लाख की रेजिडेंशियल बिल्डिंग शामिल है। कुल अचल संपत्ति 1,88,50,000 रुपए है।

रोहिणी आचार्य: तेजस्वी से चार गुना अधिक संपत्ति

तेजस्वी यादव की संपत्ति की तुलना में, रोहिणी आचार्य आर्थिक रूप से कहीं अधिक संपन्न हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान अपने एफिडेविट में रोहिणी ने कुल संपत्ति 36.62 करोड़ रुपए बताई थी।

उनकी चल संपत्ति में बैंकों में 6.10 करोड़ रुपए जमा थे, म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार में 2.18 करोड़ रुपए का निवेश था, और ज्वेलरी की कीमत 1.12 करोड़ रुपए बताई गई थी। इस तरह उनकी कुल चल संपत्ति 10,85,90,718 रुपए है।

अचल संपत्ति के मामले में रोहिणी और उनके पति के पास 1.42 करोड़ रुपए की एग्री लैंड, 39 लाख की नॉन एग्री लैंड और पटना में 1.50 करोड़ रुपए की कमर्शियल बिल्डिंग है। इनके नाम पर कुल 22.45 करोड़ रुपए मूल्य के घर हैं। इस प्रकार उनकी कुल अचल संपत्ति लगभग 25,76,50,000 रुपए है।

परिवार और राजनीति से दूरी का फैसला

बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार के एक दिन बाद, रोहिणी आचार्य ने राजनीति छोड़ने और अपने परिवार से नाता तोड़ने की घोषणा की। एमबीबीएस की डिग्री रखने वाली रोहिणी लंबे समय से सिंगापुर में अपने पति के साथ रह रही हैं।

सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा: "मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से भी नाता तोड़ रही हूं। संजय यादव और रमीज ने मुझे यही करने को कहा था और मैं इसका पूरा जिम्मा अपने ऊपर ले रही हूं।"

रोहिणी ने आरोप लगाया कि सवाल पूछने पर उन्हें मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। अब उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वह परिवार और राजनीति दोनों से दूर रहना चाहती हैं। उनके इस फैसले ने बिहार की राजनीति और लालू परिवार में हलचल मचा दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल