न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नीतीश कुमार ने क्यों टाला इस्तीफा? राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज

बिहार चुनाव परिणामों में एनडीए की बड़ी जीत के बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तुरंत इस्तीफा न देकर सबको चौंका दिया। राज्यपाल से मुलाकात के बाद भी उन्होंने विधानसभा भंग करने की सिफारिश नहीं की और इस्तीफा 19 नवंबर को देने की बात कही। राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि यह कदम भाजपा द्वारा नए मुख्यमंत्री चेहरे की संभावित दावेदारी से जुड़ी रणनीति का हिस्सा हो सकता है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 17 Nov 2025 3:50:42

नीतीश कुमार ने क्यों टाला इस्तीफा? राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को भारी बहुमत मिलने के बावजूद गठबंधन के भीतर अविश्वास की झलक साफ दिखाई दे रही है। आमतौर पर चुनाव परिणाम आने के बाद सरकार इस्तीफा देकर विधानसभा भंग करने की प्रक्रिया पूरी करती है, लेकिन इस बार तस्वीर कुछ अलग रही। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 17 नवंबर को राज्यपाल से मुलाकात तो की, परंतु न तो सरकार को भंग करने की सिफारिश की और न ही अपना इस्तीफा सौंपा। उन्होंने राज्यपाल को केवल यह बताया कि 19 नवंबर को इस्तीफा दिया जाएगा।

ऐसा पहली बार जब बंपर जीत के बाद सीएम ने टाला इस्तीफा

राज्य में यह बेहद दुर्लभ स्थिति रही कि अंतिम कैबिनेट बैठक में विधानसभा भंग करने का प्रस्ताव पारित होने के बावजूद मुख्यमंत्री ने तत्काल पद छोड़ने से इंकार कर दिया। केंद्रीय स्तर से लेकर राज्यों की राजनीति तक, हमेशा यही परंपरा रही है कि चुनावी नतीजों के बाद मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री तत्काल राष्ट्रपति या राज्यपाल को अपना इस्तीफा देते हैं। लेकिन 17 नवंबर 2025 को यह परंपरा बिहार में टूट गई। राजभवन में मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार ने स्पष्ट कहा कि 19 नवंबर से विधानसभा स्वमेव समाप्त मानी जाए, और तब तक वे पद पर बने रहेंगे तथा नियमित प्रशासनिक काम देखते रहेंगे।

नीतीश के फैसले के पीछे क्या है रणनीति?

अब बड़ा सवाल यही है कि आखिर मुख्यमंत्री ने यह असामान्य कदम क्यों उठाया? राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि इसके पीछे वही आशंका छिपी है, जिसकी चर्चा पूरे चुनाव अभियान के दौरान होती रही—कि भाजपा यदि ज्यादा सीटें जीतती है तो वह अपना मुख्यमंत्री चुनने की कोशिश कर सकती है।

टिकट बंटवारे से ही शुरू हुई थीं अटकलें

चुनाव से पहले ही माहौल बना था कि यदि भाजपा को बढ़त मिली तो वह मुख्यमंत्री पद की दावेदार होगी। जब सीट बंटवारे में भाजपा और जदयू दोनों को 101-101 सीटें दी गईं, तब भी यह चर्चा जोरों पर थी कि जदयू अब ‘बड़े भाई’ की भूमिका में नहीं बची। टिकट वितरण को लेकर नीतीश की नाराजगी की खबरें उस समय खूब सामने आई थीं।

नतीजों ने बढ़ा दी भाजपा की दावेदारी

14 नवंबर को नतीजे आए तो तस्वीर और स्पष्ट हुई। जदयू ने पिछली बार की तुलना में अच्छा प्रदर्शन करते हुए 85 सीटें जीतीं, लेकिन भाजपा उससे आगे निकलकर 89 सीटों पर काबिज हो गई। यहीं से यह अनुमान तेज हो गया कि भाजपा अपने दम पर मुख्यमंत्री बदलने की कोशिश कर सकती है।

क्या भाजपा किसी और नाम पर मोहर लगा सकती है?

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि नीतीश कुमार को यह आशंका सताने लगी है कि 19 नवंबर को प्रस्तावित एनडीए विधायक दल की बैठक में भाजपा किसी अन्य चेहरे को आगे न बढ़ा दे। संभवतः इसी कारण उन्होंने अपना इस्तीफा 19 नवंबर तक टालने का फैसला लिया।

जदयू नेताओं के बयान ने बढ़ाई अटकलें

राजभवन से बाहर निकलने के बाद जदयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री विजय चौधरी ने कहा— "कैबिनेट ने विधानसभा भंग करने की अनुशंसा कर दी है और 19 नवंबर को विधानसभा भंग मानी जाएगी।"यानी तब तक नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने रहेंगे और प्रशासन का सामान्य संचालन जारी रहेगा।

नीतीश का ‘टाइम गैप’—राजनीतिक रणनीति का हिस्सा?

17 नवंबर को राज्यपाल से मुलाकात और 19 नवंबर को विधानसभा भंग होने के बीच दो दिन का अंतर कुछ राजनीतिक विश्लेषकों की नज़र में बहुत महत्वपूर्ण है। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार इस समय अंतराल में भाजपा को किसी भी तरह की अचानक ‘रणनीतिक चाल’ चलने का अवसर नहीं देना चाहते।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट की हुई पहचान, ओमान का रहने वाला है हमाम अल-हमामी
फ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट की हुई पहचान, ओमान का रहने वाला है हमाम अल-हमामी
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया