न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार में सत्ता बदलते ही शराबबंदी पर बड़ा निर्णय संभव, पहली कैबिनेट बैठक पर टिकी सबकी निगाहें

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद शराबबंदी कानून की समीक्षा, पहली कैबिनेट के संभावित फैसले, राजस्व बढ़ाने की रणनीतियों और राजद परिवार की अंदरूनी खींचतान जैसे बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जानें बिहार की राजनीति में क्या-क्या नया हो सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 17 Nov 2025 3:41:18

बिहार में सत्ता बदलते ही शराबबंदी पर बड़ा निर्णय संभव, पहली कैबिनेट बैठक पर टिकी सबकी निगाहें

बिहार चुनाव परिणामों के बाद राज्य की राजनीति एक बार फिर बड़े बदलावों की तरफ बढ़ती दिख रही है। सत्ता परिवर्तन के संकेत न केवल राजनीतिक दायरों में, बल्कि आम जनता की चर्चा में भी साफ नजर आ रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि नई सरकार पद संभालते ही शराबबंदी के नियमों पर पुनर्विचार कर सकती है। इसके साथ ही राज्य की आय बढ़ाने, नई योजनाएं लाने और लोक-कल्याण से जुड़ी नीतियों को प्राथमिकता देने की संभावना भी जताई जा रही है।
साथ ही, लोग इस बात को लेकर भी उत्सुक हैं कि नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में क्या बड़े फैसले सामने आएंगे और राजद के भीतर चल रही खींचतान का क्या असर राजनीति पर पड़ेगा।

तो आइए जानते हैं, नई सरकार के गठन के बाद बिहार में क्या-क्या बदले की उम्मीद है।

1. शराबबंदी पर नए सिरे से विचार?

सूत्रों का कहना है कि नई सरकार बनने के बाद शराबबंदी कानून की विस्तृत समीक्षा की जा सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि अन्य राज्यों में लागू शराबबंदी मॉडल का अध्ययन कर बिहार में कुछ प्रावधानों में छूट या बदलाव की संभावना है। यह भी माना जा रहा है कि सरकार शराबबंदी के कारण होने वाले आर्थिक नुकसान पर भी विचार कर सकती है।

2. क्या चिराग पासवान मांगेंगे उपमुख्यमंत्री पद?

पिछली सरकार में बीजेपी की तरफ से दो उपमुख्यमंत्री थे। लेकिन इस बार लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बेहतर प्रदर्शन के चलते चर्चाएं तेज हैं कि चिराग पासवान अपनी पार्टी के लिए डिप्टी सीएम का पद मांग सकते हैं। हालांकि हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछे गए इस सवाल पर चिराग ने साफ कहा कि सरकार में पार्टी की भूमिका पर अभी चर्चा शुरू ही नहीं हुई है। इसके बावजूद राजनीतिक गलियारों में इस संभावना को ख़ारिज नहीं किया जा रहा।

3. पहली कैबिनेट में क्या आ सकता है बड़ा फैसला?

एनडीए ने अपने घोषणापत्र में यह नहीं बताया था कि सत्ता में लौटने के बाद पहला फैसला क्या होगा। लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि महिलाओं और युवाओं के बड़े समर्थन को देखते हुए रोजगार, नौकरी या किसी नई कल्याणकारी योजना का ऐलान किया जा सकता है।
किसानों से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी पहली बैठक का हिस्सा बन सकते हैं।

4. सरकार राजस्व कैसे बढ़ाएगी?

नई सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती राज्य की आय बढ़ाना है। शराबबंदी की समीक्षा तो इसका एक पहलू है ही, इसके अलावा सरकार बड़े निवेशकों को आकर्षित करने के लिए नीति-स्तर पर कई बदलाव कर सकती है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पहले ही कह चुके हैं कि यह सरकार बिहारियों के सम्मान और विकास को प्राथमिकता देगी, और निवेशकों के लिए राज्य को बेहतर गंतव्य बनाया जाएगा।

5. लालू परिवार में बढ़ सकती है खींचतान

हालांकि सरकार गठन का लालू प्रसाद यादव के परिवार की अंदरूनी खटपट से सीधा संबंध नहीं है, लेकिन राजद की हार ने पुराने मतभेदों को और उभार दिया है। तेजस्वी यादव और उनकी बहनों के बीच बढ़ती दूरी खुलकर सामने आ चुकी है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में पारिवारिक विवाद और गहराने की आशंका है, जिसका असर न केवल पार्टी की एकजुटता बल्कि उसके नेतृत्व की कार्यशैली पर भी दिखाई दे सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया