न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार में नई सरकार गठन की तैयारियां तेज, नीतीश कुमार के आवास पर नेताओं का जमावड़ा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की जीत के बाद नई सरकार गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर भाजपा, जेडीयू और अन्य घटक दलों के नेता मिलने पहुंच रहे हैं। नई सरकार के शपथ ग्रहण और कैबिनेट गठन को लेकर एनडीए में रणनीतिक चर्चाएं जारी हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 15 Nov 2025 11:46:06

बिहार में नई सरकार गठन की तैयारियां तेज, नीतीश कुमार के आवास पर नेताओं का जमावड़ा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की शानदार जीत के बाद अब राज्य में नई सरकार गठन को लेकर हलचल तेज हो गई है। भाजपा, जेडीयू और अन्य घटक दलों में बैठकों और चर्चा का दौर जारी है। चुनाव परिणामों की घोषणा के अगले दिन यानी गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर नेताओं का आना-जाना बढ़ गया। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह सुबह ही सीएम आवास पहुंचे। इसके साथ ही लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान भी नीतीश कुमार से मुलाकात करने पहुंचे। बताया जा रहा है कि नई सरकार के शपथग्रहण, कैबिनेट गठन और अन्य प्रशासनिक मुद्दों पर एनडीए में रणनीतिक चर्चा चल रही है।

रिपोर्टों के अनुसार, जेडीयू के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी, श्याम रजक और अन्य नेताओं ने भी पटना के अणे मार्ग पर जाकर मुख्यमंत्री से बातचीत की। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में चिराग पासवान ने कहा कि वे एनडीए की ऐतिहासिक जीत के लिए सीएम का धन्यवाद करने आए थे। उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार ने गठबंधन के सभी दलों की भूमिका की सराहना की।

चिराग पासवान ने विपक्ष पर भी तंज कसते हुए कहा कि महागठबंधन के लोग जदयू और लोजपा के बीच झूठी तकरार फैलाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन इस चुनाव में दोनों दलों ने एकजुटता दिखाते हुए एक-दूसरे के उम्मीदवारों की जीत में सहयोग किया।

नीतीश कुमार होंगे अगली सरकार के मुख्यमंत्री

जेडीयू के वरिष्ठ नेता श्याम रजक ने कहा, “पूरा एनडीए एकजुट है। सभी दल नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़े। नीतीश ही हमारे नेता हैं और अगली सरकार में वे मुख्यमंत्री होंगे।”

बिहार चुनाव 2025: एनडीए की सीटों का बंटवारा

भाजपा: 89

जेडीयू: 85

लोजपा (रामविलास): 19

हम: 5

रोलोमो: 4

भाजपा की टिप्पणी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि पहले सभी पांचों दल अपने-अपने नेता का चयन करेंगे। इसके बाद एनडीए की संयुक्त बैठक में गठबंधन के विधायक दल के नेता का नाम तय किया जाएगा। यही संवैधानिक प्रक्रिया है। इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया