न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तिरुपति मंदिर में 1,000 गैर-हिंदू कर्मचारी कार्यरत, केंद्रीय मंत्री बोले– तुरंत हटाया जाए

तिरुमला तिरुपति मंदिर में 1,000 गैर-हिंदू कर्मचारियों की नियुक्ति पर केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार ने उठाए सवाल। मंदिर की पवित्रता को लेकर जताई चिंता और की तत्काल जांच की मांग।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 12 Jul 2025 1:22:15

तिरुपति मंदिर में 1,000 गैर-हिंदू कर्मचारी कार्यरत, केंद्रीय मंत्री बोले– तुरंत हटाया जाए

भगवान वेंकटेश्वर के भक्तों की आस्था के पवित्र केंद्र तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) को लेकर एक बड़ी चिंता सामने आई है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने मंदिर की पवित्रता पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि तिरुपति मंदिर में करीब 1,000 ऐसे गैर-हिंदू कर्मचारी कार्यरत हैं, जो न तो भगवान में आस्था रखते हैं और न ही सनातन धर्म का पालन करते हैं। ये बात उन लाखों श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसी है जो हर साल मंदिर में सिर नवाकर लौटते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह कैसे संभव है कि भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर में ऐसे लोग काम कर रहे हैं जो मंदिर की मर्यादा और धर्म के प्रति श्रद्धा नहीं रखते। उन्होंने पूछा, “अगर पहले गलती से गैर-हिंदू कर्मचारी भर्ती हुए थे, तो अब तक कोई सुधार क्यों नहीं हुआ? क्या इसके पीछे कोई बड़ा षड्यंत्र छिपा है?” उन्होंने पूरे मामले की गहन जांच की मांग की और आशंका जताई कि इसमें कई स्तरों पर गड़बड़ियां हो सकती हैं।

आस्था की मर्यादा पर चोट?

बंदी संजय कुमार ने बताया कि हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया जिसमें टीटीडी का एक कर्मचारी चर्च जाते हुए पाया गया और उसे निलंबित कर दिया गया। सवाल उठता है कि जब नौकरी के नियमों में यह शर्त है कि सभी कर्मचारी भगवान वेंकटेश्वर में आस्था रखें और सनातन धर्म का पालन करें, तो फिर इतने सारे गैर-हिंदू कैसे कार्यरत हैं?

शुद्धता बनाए रखने की अपील

मंत्री ने जोर देकर कहा कि मंदिर की पवित्रता को बनाए रखना सभी सनातन प्रेमियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक मंदिर प्रशासन इस विषय पर पारदर्शिता नहीं अपनाता, तब तक श्रद्धालुओं की चिंता दूर नहीं होगी।

अपने जन्मदिन के मौके पर भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करने पहुंचे बंदी संजय ने परिवार के साथ पूजा की और देश में शांति, समृद्धि और सनातन धर्म की रक्षा की प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु की कामना भी की।

उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुभकामनाएं दीं। अमित शाह ने उन्हें व्यक्तिगत तौर पर कॉल कर भी बधाई दी।

अंत में केंद्रीय मंत्री ने देशवासियों और सभी सनातन धर्म प्रेमियों से अपील की कि वे मिलकर टीटीडी जैसी संस्थाओं की पवित्रता और धर्म की गरिमा बनाए रखने के लिए एकजुट हों।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे