न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आंध्र प्रदेश शराब घोटाला: पूर्व MLA के सहयोगियों का वीडियो वायरल, बक्सों में छिपाई गई करोड़ों की नकदी जब्त

आंध्र प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाले में एक नया मोड़ आया है। विशेष जांच दल (SIT) के हाथ एक ऐसा वीडियो लगा है, जिसमें पूर्व विधायक चेविरेड्डी भास्कर रेड्डी के करीबी वेंकटेश नायडू और उनके सहयोगी बड़ी मात्रा में नकदी की गड्डियां गिनते हुए नजर आ रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 03 Aug 2025 2:54:20

आंध्र प्रदेश शराब घोटाला: पूर्व MLA के सहयोगियों का वीडियो वायरल, बक्सों में छिपाई गई करोड़ों की नकदी जब्त

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाले में एक नया मोड़ आया है। विशेष जांच दल (SIT) के हाथ एक ऐसा वीडियो लगा है, जिसमें पूर्व विधायक चेविरेड्डी भास्कर रेड्डी के करीबी वेंकटेश नायडू और उनके सहयोगी बड़ी मात्रा में नकदी की गड्डियां गिनते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में 2000 और 500 रुपये के बंद हो चुके नोटों के बंडल भी दिखाई दे रहे हैं, जिससे इसकी प्रामाणिकता और समय को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

11 करोड़ रुपये पहले ही जब्त

SIT अधिकारियों ने रंगारेड्डी जिले के शमशाबाद इलाके में छापेमारी कर 11 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की है। यह रकम, अधिकारियों के अनुसार, विधानसभा चुनावों से पहले नकदी वितरण के लिए कई ठिकानों पर छिपाई गई थी। इसी कार्रवाई के दौरान सुलोचना फार्म गेस्ट हाउस से 12 बक्सों में छिपाई गई भारी मात्रा में नकदी भी जब्त की गई।

वेंकटेश नायडू का वीडियो SIT के हाथ लगा

SIT को जो वीडियो प्राप्त हुआ है, उसमें वेंकटेश नायडू और उनके करीबी भारी रकम गिनते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। वाईएसआरसीपी का कहना है कि यह वीडियो पुराना है, जबकि विपक्षी TDP आरोप लगा रही है कि यह नकदी चुनाव में बांटने के लिए तैयार की गई थी — खासकर तब जबकि 2000 रुपये के नोट पहले ही बंद हो चुके थे।

सांसद समेत कई लोग अब तक गिरफ्तार

इस मामले में वाईएसआरसीपी सांसद पेड्डीरेड्डी वेंकट मिधुन रेड्डी समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एसआईटी अधिकारियों ने जांच के तहत वेंकटेश नायडू का फोन भी अपने कब्जे में ले लिया है। वॉट्सएप नोटों के बंडलों की जांच करते हुए उसका एक वीडियो भी बरामद हुआ है। एक अन्य आरोपी राज केसी रेड्डी ने कहा कि हाल ही में मिले पैसों से उसका कोई लेना-देना नहीं है।

12 बक्सों में छिपाई गई नकदी जब्त,नोटों के बंडलों को किया गया जब्त


आंध्र प्रदेश एसआईटी अधिकारियों ने हाल ही में रंगारेड्डी जिले के शमशाबाद मंडल के कचराम में सुलोचना गेस्ट हाउस में नकदी की पहचान की और उसे जब्त कर लिया। आंध्र प्रदेश शराब मामले की जांच के हिस्से के रूप में, एसआईटी अधिकारियों ने सुलोचना फार्म गेस्ट हाउस में निरीक्षण किया। उन्होंने 12 बक्सों में छिपाई गई भारी मात्रा में नकदी जब्त की है।

एसआईटी अधिकारियों ने कहा कि नकदी 11 करोड़ रुपये थी। आरोपी वरुण पुरुषोत्तम द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर, निरीक्षण करने वाले एसआईटी अधिकारियों ने नोटों के बंडलों की पहचान की और उन्हें जब्त कर लिया।

दुबई से लौटने के बाद हिरासत में लिए गए

शराब घोटाले में ए 40 रहे वरुण पुरुषोत्तम को दुबई से लौटने पर एसआईटी ने हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की। बक्सों में छिपाए गए नोटों के बंडलों का मामला तब सामने आया, जब उसके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर मौके से पैसा पाया गया।

वाईएसआरसीपी का आरोप है कि ये वीडियो पुरानी है। जैसे टीडीपी कह रही है कि ये पैसे चुनाव के वक्त बाटने के लिए उपयोग किया गया था, जबकि 2000 रुपए के नोट उससे पहले ही बंद कर दिए गए थे।

क्या है ये शराब घोटाला?


मामले की जांच कर रहे एक विशेष जांच दल (SIT) के अनुसार, आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) सरकार के कार्यकाल में कथित तौर पर 3,200 करोड़ रुपये का एक बड़ा शराब घोटाला हुआ था। पुलिस ने इस घोटाले का आरोप तत्कालीन मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के पूर्व आईटी सलाहकार केसीरेड्डी राजा शेखर रेड्डी पर लगाया है।

एसआईटी ने राज को 21 अप्रैल को हैदराबाद हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया था। राज शेखर और उनके सहयोगियों, जिनमें वाईएसआरसीपी के वरिष्ठ नेता और नौकरशाह शामिल हैं, पर राज्य की शराब नीति का दुरुपयोग करके लोकप्रिय शराब ब्रांडों की जगह कम प्रसिद्ध ब्रांडों को शामिल करने का आरोप है। इसके बदले में उन्हें 3,200 करोड़ रुपये की रिश्वत मिली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत