न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023 : अंतिम ओवरों में पाकिस्तान की जबरदस्त वापसी, 10 ओवर में झटके 5 विकेट, श्रीलंका ने दिया 345 का लक्ष्य

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा विश्व कप का मैच शुरूआत से यह संकेत दे रहा था कि इस मैच में श्रीलंका की पकड़ रहेगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 10 Oct 2023 6:37:31

World Cup 2023 : अंतिम ओवरों में पाकिस्तान की जबरदस्त वापसी, 10 ओवर में झटके 5 विकेट, श्रीलंका ने दिया 345 का लक्ष्य

हैदराबाद। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा विश्व कप का मैच शुरूआत से यह संकेत दे रहा था कि इस मैच में श्रीलंका की पकड़ रहेगी। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के दो प्रमुख बल्लेबाजारों कुसल मेंडिस (122 रन) और सदीरा समरविक्रमा (108) ने शतक जड़ते हुए अपनी टीम को जबरदस्त मजबूती प्रदान की। इन दोनों की बल्लेबाजी के बाद भी यह लग रहा था कि श्रीलंका स्कोर को 400 तक पहुँचाने में सफल हो जाएगी लेकिन पाकिस्तान ने आखिरी ओवरों में जबरदस्त वापसी करते हुए श्रीलंका को 344 रनों पर रोकने में सफलता प्राप्त कर ली।

पहले कुसल मेंडिस फिर सदीरा समरविक्रमा ने शतक जड़ श्रीलंका को विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में 50 ओवर में 9 विकेट पर 344 रनों के टोटल पर पहुंचाया। कुसल मेंडिस ने 77 गेंदों में 158.44 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करते हुए 122 रनों की पारी खेली। उनकी पारी में 14 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। वहीं सदीरा समरविक्रमा ने 89 गेंदों में 11 चौके और 2 छक्कों की मदद से 108 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए हसन अली ने सबसे ज़्यादा 4 विकेट लिए।

एक वक्त ऐसा लग रहा था कि श्रीलंका की टीम आसानी से 380 के पार स्कोर ले जाएगी, लेकिन अंतिम ओवरों में पाकिस्तान के गेंदबाजों ने दमदार वापसी की और श्रीलंका को 350 के पहले ही रोक दिया। लास्ट 10 ओवर में पाकिस्तान के गेंदबाजों ने 61 रन देकर 5 विकेट चटकाए।

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। यह विश्व कप का 7वां मुकाबला है, जिसमें श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था। बैटिंग के लिए मैदान पर उतरी श्रीलंका के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने दूसरे ही ओवर में 5 रन के स्कोर पर कुलस परेरा के रूप में पहला विकेट गंवा दिया।

नंबर तीन पर बल्लेबाज़ी के लिए उतरे कुसल मेंडिस ने आक्रामक रूप अपना और 158.44 के स्ट्राइक रेट से 122 रनों की पारी खेली। दूसरे विकेट के लिए मेंडिस ने ओपनर पाथुम निसंका के साथ मिलकर 102 (95) रनों की साझेदारी की। निसंका 18वें ओवर में हसन अली का शिकार बने। वे 51 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। फिर नंबर चार पर बैटिंग के लिए उतरे सदीरा समरविक्रमा और मेंडिस के बीच तीसरे विकेट के लिए 69 गेंदों में 111 रनों की साझेदारी हुई। फिर मेंडिस 29वें ओवर में हसन अली का शिकार बने।



इसके कुछ देर बाद ही टीम को चरिथ असलंका के रूप में श्रीलंका चौथा झटका लगा। 31वें ओवर में असलंका (1) को भी हसन अली ने चलता किया। फिर नंबर छह पर उतरे धंजय डी सिल्वा 41वें ओवर में 25 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद नवाज़ ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। इस तरह 41.1 ओवर में श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट गई।

फिर 47वें ओवर में कप्तान दासुन शनाका 18 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान शनाका तेज़ गेंदबाज़ शाहीन शाह अफरीदी के जाल में फंसे। इसके बाद शतक बनाकर खेल रहे सदीरा समरविक्रमा को हसन अली ने 48वें ओवर में कैच करवाकर आउट किया। फिर हारिस रऊफ ने आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर महीश तीक्षणा (0) को बोल्ड किया और दुनिथ वेल्लालागे (10) कैच ज़रिए आउट करवाया। वहीं मथीशा पथिराना 1 रन पर नाबाद रहे।

गेंदबाज़ी में हसन अली ने किया कमाल

पाकिस्तान के लिए हसन अली ने सबसे ज़्यादा 4 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने 10 ओवर में 7.10 की इकॉनमी से 71 रन खर्चे। फिर हारिस रऊफ ने 10 ओवर में 64 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। हारिस ने दोनों ही विकेट आखिरी ओवर में झटके। इसके अलावा शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद नवाज़ और शादाब खान को 1-1 सफलता मिली।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत