न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023 : स्टेडियम पहुँचते ही ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने खींची पिच की तस्वीर, कहा मैं अच्छा पिच रीडर नहीं हूँ

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच को लेकर कहा कि वो अच्छे पिच रीडर नहीं हैं। स्टेडियम पहुंचते ही ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने सबसे पहले पिच की तस्वीर खींची थी। वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया के कप्तान ने कहा कि वे कल पिच का निरीक्षण करेंगे, लेकिन उन्होंने कहा कि पिच स्लो होगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 18 Nov 2023 9:25:58

World Cup 2023 : स्टेडियम पहुँचते ही ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने खींची पिच की तस्वीर, कहा मैं अच्छा पिच रीडर नहीं हूँ

अहमदाबाद। भारत और आस्ट्रेलिया के मध्य कल अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। आम तौर मुकाबले से पहले पिच देखने की रस्म है। मेहमान टीम के कप्तान ने जहाँ इस रस्म को पूरा किया वहीं मेजबान टीम के कप्तान ने पिच को नहीं देखा है। दोनों कप्तानों ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए पिच को लेकर अपनी राय जाहिर की। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच को लेकर कहा कि वो अच्छे पिच रीडर नहीं हैं। स्टेडियम पहुंचते ही ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने सबसे पहले पिच की तस्वीर खींची थी। वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया के कप्तान ने कहा कि वे कल पिच का निरीक्षण करेंगे, लेकिन उन्होंने कहा कि पिच स्लो होगी।

खिताबी मुकाबले से पहले शनिवार को कंगारू टीम के कप्तान से प्रेस कॉन्फ्रेंस में पिच को लेकर सवाल पूछा गया, जिसका जवाब देते हुए उन्होंने नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच को अच्छा बताया। उन्होंने कहा, “मैं एक बार फिर बता रहा हूं कि मैं अच्छा पिच रीडर नहीं हूं। लेकिन पिच ठोस लग रही है। उन्होंने इसमें सिर्फ पानी डाला है। इसलिए, इसको 24 घंटे दें और फिर देखें। हालांकि ये विकेट अच्छा नज़र आ रहा है।”

ज्ञातव्य है कि वर्ल्ड कप 2023 का पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बीच इसी मैदान पर खेला गया था।

यहाँ टूर्नामेंट के कुल 4 लीग मैच खेले गए। वहीं भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों ने 1-1 लीग मैच इस मैदान पर खेला है। भारतीय टीम ने 14 अक्टूबर को यहां पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेला था, जिसमें रोहित ब्रिगेड ने 7 विकेट से एकतरफा जीत अपने नाम की थी। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की 04 नवंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड से भिड़ंत हुई थी, जिसमें कंगारू टीम ने 33 रनों विजय हासिल की थी। लीग मैचों में मैदान दोनों ही फाइनलिस्ट टीमों के लिए अच्छा रहा।

पेसर के साथ स्पिनर्स को भी मिलती है मदद

मैदान पर खेले गए टूर्नामेंट के 4 लीग मैचों में तेज़ गेंदबाज़ों के अलावा स्पिनर्स को भी मदद मिली है। 4 मुकाबलों में तेज़ गेंदबाज़ों ने कुल 35 विकेट झटके हैं, जबकि स्पिनर्स ने 22 बल्लेबाज़ों को अपने जाल में फंसाया है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि फाइनल मुकाबले में किस तरह गेंदबाज़ों को ज़्यादा मदद मिलती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल