न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: 24 साल बाद बुमराह ने तोड़ा रिकॉर्ड, लगातार दो मैच में बने प्लेयर ऑफ द मैच

जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 7 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट लिए। उन्होंने मोहम्मद रिजवान और शादाब खान को 3 गेंद के भीतर पवेलियन भेजकर पाकिस्तान को ऐसे मोड़ पर पहुंचा दिया जहां से वह वापसी न कर पाए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 14 Oct 2023 10:07:11

World Cup 2023: 24 साल बाद बुमराह ने तोड़ा रिकॉर्ड, लगातार दो मैच में बने प्लेयर ऑफ द मैच

अहमदाबाद। भारतीय टीम ने एक बार फिर वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को धूल चटा दी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शनिवार को खेले गए मैच में रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 42.5 ओवर में 191 रन पर समेट दिया। इसके बाद रोहित शर्मा की 86 रन की तूफानी पारी और श्रेयस अय्यर के 53 रन की पारी की मदद से लगभग 20 ओवर शेष रहते मैच जीत लिया।

जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 7 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट लिए। उन्होंने मोहम्मद रिजवान और शादाब खान को 3 गेंद के भीतर पवेलियन भेजकर पाकिस्तान को ऐसे मोड़ पर पहुंचा दिया जहां से वह वापसी न कर पाए। भारत-पाकिस्तान के बीच वनडे वर्ल्ड कप में 8 मैच हुए हैं। 8 बार भारत जीता है। यह दूसरा मौका था जब कोई गेंदबाज प्लेयर ऑफ द मैच बना। इससे पहले 24 साल पहले 1999 में ऐसा हुआ था।

सचिन तेंदुलकर सबसे ज्यादा बाद प्लेयर ऑफ द मैच रहे हैं

1999 में वेंकटेश प्रसाद प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। मैनचेस्टर में खेले गए इस मैच में वेंकटेश प्रसाद ने 9.3 ओवर में 27 रन देकर 5 विकेट लिए थे। भारत यह मैच 47 रन से जीता था। मास्टर ब्लास्टर सचिन सबसे ज्यादा बार पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द मैच हुए हैं। तेंदुलकर 1992, 2003 और 2011 में प्लेयर ऑफ मैच चुने गए थे।

भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच में कब कौन बना प्लेयर ऑफ द मैच


1996 वर्ल्ड कप में पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू, 1999 में वेंकटेश प्रसाद, 2015 में विराट कोहली, 2019 में रोहित शर्मा और 2023 में जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच हुए। गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान का वनडे वर्ल्ड कप में पहली बार आमना-सामना 1992 में हुआ था। इसके बाद 9 वर्ल्ड कप में 8 बार दोनों का आमना-सामना हुआ था। 2007 में दोनों नहीं भिड़े थे

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?