न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोहली बनेंगे 7वें बल्लेबाज! भारत कर सकता है 35 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी, जानें-हेडिंग्ले का मौसम

भारत और इंग्लैंड के बीच आज बुधवार (25 अगस्त) से लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर पांच मैच की सीरीज का तीसरा टेस्ट खेला जाएगा। भारतीय ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 25 Aug 2021 11:13:51

कोहली बनेंगे 7वें बल्लेबाज! भारत कर सकता है 35 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी, जानें-हेडिंग्ले का मौसम

भारत और इंग्लैंड के बीच आज बुधवार (25 अगस्त) से लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर पांच मैच की सीरीज का तीसरा टेस्ट खेला जाएगा। भारतीय कप्तान विराट कोहली इसमें एक रिकॉर्ड बना सकते हैं। अगर कोहली 63 रन बना लेते हैं तो वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी20) में 23000 रन पूरे कर लेंगे। अब तक क्रिकेट इतिहास में केवल 6 बल्लेबाज ही इस आंकड़े तक पहुंचे हैं।

कोहली के 438 मैच में 22937 रन हो गए हैं। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर नं.1 पोजिशन पर हैं। सचिन ने 664 मैच में 34357 रन बटोरे। सचिन 100 शतक लगाने का कारनामा भी कर चुके हैं। सबसे ज्यादा रन के मामले में श्रीलंका के कुमार संगकारा (28016) दूसरे, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग (27483) तीसरे, श्रीलंका के महेला जयवर्धने (25957) चौथे, दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस (25534) पांचवें और राहुल द्रविड़ (24208) छठे स्थान पर हैं।


virat kohli,indian captain virat kohli,headingley test,leeds,kapil dev,india,england,india vs england,weather report,sports news in hindi

1986 में कपिल देव की कप्तानी में किया था यह कमाल

टीम इंडिया अगर तीसरा टेस्ट जीत लेती है तो 35 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी। यह रिकॉर्ड है इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में सबसे सबसे ज्यादा मैच जीतने का। वर्ष 1986 में कपिल देव की अगुआई वाली भारतीय टीम ने इंग्लैंड को सीरीज में 2-0 से हराया था। हेडिंग्ले में भारत ने 1986 और 2002 में जीत हासिल की थी। 2002 के बाद यहां भारत और इंग्लैंड की टीम पहली बार आमने-सामने हो रही हैं। मौजूदा दौरे पर नॉटिंघम में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था।

हालांकि भारत जीत के काफी करीब था, लेकिन बरसात ने उसके अरमानों पर पानी फेर दिया। भारत को अंतिम दिन जीत के लिए 152 रन और चाहिए थे, जबकि उसके 9 विकेट बचे थे। इसके बाद भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट के अंतिम दिन कमाल का खेल दिखाते हुए 151 रन से जीत दर्ज की। पांचवें दिन पहले तो मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह ने बेहतरीन साझेदारी की और फिर उसके बाद तेज गेंदबाजों ने इंग्लैंड की कमर तोड़ उसे 120 रन पर ही समेट दिया।


virat kohli,indian captain virat kohli,headingley test,leeds,kapil dev,india,england,india vs england,weather report,sports news in hindi

नॉटिंघम-लॉर्ड्स में बारिश का था अहम रोल, हेडिंग्ले में…

मौजूदा सीरीज में अभी तक बारिश ने अहम रोल अदा किया है। सीरीज का पहला टेस्ट नॉटिंघम में खेला गया था। इस टेस्ट के पांचवें दिन लगातार बारिश के कारण आखिरी दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। लॉर्ड्स टेस्ट में भी बारिश ने अपनी भूमिका निभाई थी। तीसरे टेस्ट के पहले दिन शुरुआती कुछ घंटे तक आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है। हालांकि बाद में धूप खिल जाएगी। मैच के दौरान बारिश के आसार नहीं है। दिन का तापमान 16 से 20 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। मैच के पांचों दिन शुरुआती घंटों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान दिन का तापमान 17 से 21 डिग्री रहने का अनुमान है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?