Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Paris Olympic 2024: भारत के लिए निराशाजनक रहा ओलम्पिक का पहला दिन, निशानेबाज हुए बाहर

पेरिस ओलंपिक 2024 में प्रतिस्पर्धाएं शुरू हो चुकी हैं। पहले दिन (27 जुलाई) भारतीय शूटर्स से मेडल की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने निराश किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 27 Jul 2024 2:33:46

Paris Olympic 2024: भारत के लिए निराशाजनक रहा ओलम्पिक का पहला दिन, निशानेबाज हुए बाहर

पेरिस ओलंपिक 2024 में प्रतिस्पर्धाएं शुरू हो चुकी हैं। पहले दिन (27 जुलाई) भारतीय शूटर्स से मेडल की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने निराश किया। 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत की दोनों जोड़ियां फाइनल के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर सकीं।
इलावेनिल वलारिवन और संदीप सिंह 12वें स्थान पर रहे, वहीं रमिता जिंदल और अर्जुन बाबुता ने छठा स्थान हासिल किया। रमिता-अर्जुन ने कुल मिलाकर 628.7 अंक हासिल किए, जबकि इलावेनिल-संदीप 626.3 अंक जुटा पाए। रमिता जिंदल और अर्जुन बाबूता की जोड़ी मात्र एक अंक से मेडल मैच में अपनी जगह बनाने से चूक गई। चौथे पायदान पर रही जर्मनी की जोड़ी ने 629.7 पॉइंट्स के साथ ब्रॉन्ज मेडल मैच में अपनी जगह बनाई, वहीं रमिता/अर्जुन की जोड़ी 628.7 अंक के साथ 6ठे पायदान पर रही।

इसी के साथ भारत की दोनों टीमें मेडल की रेस से बाहर हो गई है। दरअसल, केवल शीर्ष चार टीमें ही पदक मैच में भाग लेंगी। शीर्ष दो टीमें स्वर्ण के लिए लड़ेंगी। वहीं, तीसरी और चौथी टीमें कांस्य के लिए लड़ेंगी।

टॉप-4 टीमें ही पहुंची फाइनल में


बता दें कि टॉप-4 टीमों ने ही 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में मेडल राउंड के लिए क्वालिफाई किया। इस इवेंट का फाइनल 27 जुलाई को ही होना है। ध्यान रहे कि भारत के लिए आज सिर्फ यही एक मेडल इवेंट था। भारत की ओर से ओलंपिक गेम्स के पहले दिन मेडल जीतने का रिकॉर्ड वेटलिफ्टर मीराबाई चानू के नाम हैं। चानू ने टोक्यो ओलंपिक 2020 के पहले दिन सिल्वर मेडल जीता था।
10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में भारतीय निशानेबाजों का प्रदर्शन

रमिता जिंदल- पहली सीरीज: 104.6, दूसरी सीरीज 104.4, तीसरी सीरीज 105.5, कुल: 314.5 अंक

अर्जुन बाबुता- पहली सीरीज: 104.1, दूसरी सीरीज 106.2, तीसरी सीरीज 103.9, कुल: 314.2 अंक

इलावेनिल वलारिवन- पहली सीरीज: 103.4, दूसरी सीरीज 104.7, तीसरी सीरीज 104.5, कुल: 312.6 अंक

संदीप सिंह- पहली सीरीज: 104.1, दूसरी सीरीज 105.3, तीसरी सीरीज 104.3, कुल: 313.7 अंक

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology