न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20WC Final: ICC ने रखा रिजर्व डे, बारिश की वजह से रद्द हुआ मैच या टाई तो कौन होगा विजेता?

ICC शनिवार को खेल पूरा करने का हरसंभव प्रयास करेगी। अगर मैच पहले दिन पूरा नहीं होता है तो मैच रिजर्व डे में चला जाएगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 29 Jun 2024 6:24:40

T20WC Final: ICC ने रखा रिजर्व डे, बारिश की वजह से रद्द हुआ मैच या टाई तो कौन होगा विजेता?

रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम शनिवार (29 जून) को बारबाडोस में 2024 टी20 विश्व कप के फाइनल में एडेन मार्करम की दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा। इसके लिए रिजर्व डे रखा गया है। ICC शनिवार को खेल पूरा करने का हरसंभव प्रयास करेगी। अगर मैच पहले दिन पूरा नहीं होता है तो मैच रिजर्व डे में चला जाएगा। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दोनों ही दिन बारिश की मार पड़ सकती है। अगर मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाता है तो भारत और दक्षिण अफ्रीका को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा और दोनों टीमें ट्रॉफी साझा करेंगी।

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक बारबडोस में 29 जून यानी फाइनल के दिन में बारिश की संभावना 78 फीसदी है जो सेमीफाइनल से कहीं ज्यादा है। इतना ही नहीं तेज हवाएं भी चल सकती हैं और दिन भर बादल घिरे रहने की भी संभावना है। रात में बारिश की संभावना 87 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी। वैसे फाइनल के लिए रिजर्व-डे जरूर रखा गया है, लेकिन वहां से भी जो खबर आ रही है, वो हैरान करने वाली है।

फाइनल मैच के लिए 30 जून रिजर्व डे है, लेकिन इस दिन भी बारिश का खतरा बना हुआ है और बारिश क्रिकेट फैंस का मजा किरकिरा कर सकती है। 30 जून को बारिश की 61 प्रतिशत संभावना है। ऐसे में रिजर्व डे पर भी मैच रद्द होने के पूरे-पूरे आसार नजर आ रहे हैं। चलिए अब समझते हैं कि अगर रिजर्व-डे भी रद्द करना पड़ा तब क्या होगा। इस स्थिति में दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि इससे पहले 29 और 30 जून दोनों ही दिन मैच पूरा करवाने की भरपूर कोशिश की जाएगी।

क्रिकेट में कई बार दोनों टीमों के बीच टक्कर इतनी जोरदार होती है कि मैच का नतीजा नहीं निकल पाता और ये टाई हो जाता है। ऐसे में अगर भारत-द.अफ्रीका मैच बराबरी पर खत्म होता है तो क्या होगा? क्या विजेता की घोषणा बाउंड्री नियम के आधार पर की जाएगी या दोनों टीमें ट्रॉफी साझा करेंगी?

t20wc final,icc,t20 world cup 2024,t20 world cup india vs south africa

भारत और द.अफ्रीका मैच टाई होता है तो इस संबंध में एक स्पष्ट नियम है और अगर मैच बराबरी पर खत्म होता है तो सुपर ओवर होगा। दोनों टीमें तब तक सुपर ओवर खेलती रहेंगी जब तक कि कोई स्पष्ट विजेता न हो जाए। विजेता का चयन बाउंड्री काउंट के आधार पर नहीं किया जाएगा। मैच बराबरी पर खत्म नहीं होगा और खेल के अंत में कोई स्पष्ट विजेता होगा। भारत एक बार टी20 विश्वकप चैंपियन रह चुका है। उन्होंने 2007 टी20 विश्वकप के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था। यह टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था। दक्षिण अफ्रीका ने कभी भी टी20 विश्वकप का फाइनल नहीं खेला है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल