न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 WC : ऑस्ट्रेलिया ने जीता 8वां ICC खिताब, यहां जानें फाइनल में बने इन रिकॉर्डों को भी

जैसा कि क्रिकेट के हर मैच में होता है रविवार को दुबई में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 विश्व कप के फाइनल में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 15 Nov 2021 12:29:33

T20 WC : ऑस्ट्रेलिया ने जीता 8वां ICC खिताब, यहां जानें फाइनल में बने इन रिकॉर्डों को भी

जैसा कि क्रिकेट के हर मैच में होता है रविवार को दुबई में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 विश्व कप के फाइनल में भी हुआ। इस मुकाबले में भी कई नए रिकॉर्ड बने। ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर पहली बार टी20 विश्व कप की ट्रॉफी चूमी। ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले 5 बार वनडे विश्व कप (1987, 1999, 2003, 2007, 2015) जीते हैं। साथ ही यह ऑस्ट्रेलिया का 8वां आईसीसी खिताब है। कंगारू टीम ने 2006 और 2009 में चैंपियंस ट्रॉफी भी अपने नाम की थी। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने इस दौरान दो खास रिकॉर्ड बना डाले।

वे टी20 विश्व कप के इतिहास में फाइनल की संयुक्त रूप से सबसे बड़ी पारी खेलने में सफल रहे। उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी मार्लन सैमुअल्स की बराबरी की है जिन्होंने 2016 के फाइनल में कोलकाता के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 85 रन जुटाए थे। इसके अलावा विलियमसन अब टी20 विश्व कप फाइनल में सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले कप्तान बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा के नाम था जिन्होंने 2009 में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 64 रन की पारी खेली थी।

t20 world cup,australia,newzealand,kane williamson,aaron finch,sports news in hindi

फाइनल का सबसे तेज अर्धशतक मार्श के नाम

टी20 विश्व कप के फाइनल में ऐसा पहली बार दिखा कि एक रिकॉर्ड बनने के एक घंटे के बाद वो टूट गया। विलियमसन ने 32 गेंद पर फिफ्टी बनाई तो यह फाइनल में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड बन गया। हालांकि कुछ ही देर बाद मिशेल मार्श ने 31 गेंद में हाफ सेंचुरी ठोक विलियमसन को पछाड़ दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के कुमार संगकारा व इंग्लैंड के जो रूट के खाते में था। संगकारा ने 2014 और रूट ने 2016 के फाइनल में 33 गेंद में 50 का आंकड़ा छुआ था। ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। स्टार्क ने 4 ओवर में 60 रन लुटा दिए। टी20 विश्व कप के फाइनल में वे सबसे महंगे गेंदबाज बन गए। उनसे पहले इतनी बुरी धुनाई श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की हुई थी। मलिंगा ने 2014 के फाइनल में 54 रन ठुकवाए थे।

t20 world cup,australia,newzealand,kane williamson,aaron finch,sports news in hindi

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट डेविड वार्नर ऐसे बने दूसरे खिलाड़ी

यह सातवां टी20 विश्व कप था और इनमें से 5 बार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट वह खिलाड़ी बना है जो8 खिताब से वंचित रहा। यह पुरस्कार दो बार उस खिलाड़ी को मिला जिसकी टीम चैंपियन बनी। डेविड वार्नर से पहले 2010 में इंग्लैंड के केविन पीटरसन ने यह कमाल किया था। ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी मिशेल मार्श और जोश हेजलवुड ने पूर्व भारतीय स्टार युवराज सिंह की बराबरी कर ली। इन तीनों खिलाड़ियों के खाते में अंडर-19 वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप और वनडे वर्ल्ड कप खिताब है। मार्श और हेजलवुड 2010 में अंडर-19 वर्ल्ड कप और 2015 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली कंगारू टीम के सदस्य थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत