न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IND vs PAK: ईशान किशन ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड जो धोनी-पंत भी नहीं बना पाए, बने पहले भारतीय विकेटकीपर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ 77 रनों की धमाकेदार पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच बनते हुए ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो धोनी-पंत भी नहीं कर पाए। वह टी20 वर्ल्ड कप में पहले भारतीय विकेटकीपर बने।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 16 Feb 2026 8:15:34

IND vs PAK: ईशान किशन ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड जो धोनी-पंत भी नहीं बना पाए, बने पहले भारतीय विकेटकीपर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबला खेला। इस मैच से पहले से ही क्रिकेट जगत में काफी हलचल थी। भारत ने इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर शानदार जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर्स में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए।

कोलंबो की धीमी पिच और पाकिस्तान के 6 स्पिन गेंदबाजों के इस्तेमाल के बावजूद, विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने अपनी विस्फोटक पारी से टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। किशन ने केवल 40 गेंदों में 77 रन की बेहतरीन पारी खेली, और इसी शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी मिला। इसके साथ ही ईशान किशन एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफल रहे जो किसी भी भारतीय विकेटकीपर के लिए अब तक संभव नहीं हुआ।

टी20 वर्ल्ड कप में ईशान किशन की बड़ी उपलब्धि

टीम इंडिया में वापसी के बाद से ईशान किशन का बल्ला लगातार बोल रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच की शुरुआत में भारत ने अपना पहला विकेट जल्दी गंवा दिया, लेकिन किशन ने अपने शॉट्स और आक्रामक खेल से स्थिति को संभाला। उन्होंने पाकिस्तान के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया और पारी को गति दी।

77 रनों की इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। इसी के साथ ईशान किशन टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहले ऐसे भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं जिन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता। इसके अलावा, ICC टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों में वह चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि फारुख इंजीनियर, एमएस धोनी, और केएल राहुल को मिली थी, लेकिन सभी ने यह अवॉर्ड वनडे वर्ल्ड कप में जीता था।

ईशान किशन ने अपने नाम किया नया रिकॉर्ड

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच में ईशान किशन ने भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के वर्तमान हेड कोच गौतम गंभीर के नाम था, जिन्होंने 2007 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 75 रन बनाए थे।

ईशान किशन की 77 रनों की पारी ने गंभीर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया और भारत-पाकिस्तान के सभी टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में यह अब तक की चौथी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी बन गई।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत