न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 WC : इंग्लैंड की एक और जीत, बांग्लादेश की दूसरी हार, न्यूजीलैंड का ये मुख्य खिलाड़ी भी हुआ चोटिल

अबु धाबी के शेख जाएद स्टेडियम में बुधवार को खेले गए टी20 विश्व कप के सुपर-12 के ग्रुप 1 के मुकाबले में इंग्लैंड ने बांग्लादेश को 35 गेंद पहले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 27 Oct 2021 9:06:59

T20 WC : इंग्लैंड की एक और जीत, बांग्लादेश की दूसरी हार, न्यूजीलैंड का ये मुख्य खिलाड़ी भी हुआ चोटिल

अबु धाबी के शेख जाएद स्टेडियम में बुधवार को खेले गए टी20 विश्व कप के सुपर-12 के ग्रुप 1 के मुकाबले में इंग्लैंड ने बांग्लादेश को 35 गेंद पहले 8 विकेट से करारी हार का मजा चखा दिया। यह इंग्लैंड की लगातार दूसरी जीत और बांग्लादेश की लगातार दूसरी हार है। इंग्लैंड ने अपना पहला मैच वेस्टइंडीज से जीता था, जबकि बांग्लादेश को श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस जीत के साथ इंग्लैंड का सेमीफाइनल के लिए दावा मजबूत हो गया है। उसे अब ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और श्रीलंका से खेलना है। दूसरी ओर, बांग्लादेश के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। बांग्लादेश ने विश्व कप से पहले अपने घर में कमाल का प्रदर्शन करते हुए टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को मात दी थी।

बहरहाल आज हुए मैच में बांग्लादेश काफी कमजोर नजर आया। इंग्लैंड को 125 रन का लक्ष्य मिला जो उसने 14.1 ओवर में ही दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। दाएं हाथ के आक्रामक सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने 38 गेंदों पर पांच चौको व तीन छक्कों की मदद से 61 रन ठोके। वे मैन ऑफ द मैच चुने गए। डेविड मलान 25 गेंद पर तीन चौकों की बदौलत 28 रन पर नाबाद रहे। विकेटकीपर जोस बटलर ने 18 और जोनी बेयरस्टॉ ने नाबाद आठ रन का योगदान दिया। स्टार गेंदबाज शाकिब उल हसन को एक भी सफलता नहीं मिली। शोरिफुल इस्लाम व नासुम अहमद ने 1-1 विकेट लिया।

t20 world cup,bangladesh,england,tymal mills,jason roy,martin guptill,sports news in hindi

बांग्लादेशी बल्लेबाज फेल, टाइमल मिल्स ने लिए तीन विकेट

इससे पहले टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 124 रन का छोटा सा स्कोर ही बना पाई। अनुभवी बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम ने 30 गेंद पर तीन चौकों की मदद से सर्वाधिक 29 रन की पारी खेली। कप्तान महमूदुल्ला ने 19, विकेटकीपर नुरुल हसन ने 16, मेहदी हसन ने 11 रन बनाए। नासुम अहमद 9 गेंद पर एक चौके व दो छक्कों की मदद से 19 रन पर अविजित रहे। शाकिब सिर्फ चार रन ही बना सके। बांग्लादेश ने 26 रन तक ही तीन विकेट खो दिए थे। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स ने तीन, लियाम लिविंगस्टोन व मोईन अली ने 2-2 और क्रिस वोक्स ने एक विकेट लिया। आदिल रशीद व क्रिस जॉर्डन खाली हाथ रहे।

t20 world cup,bangladesh,england,tymal mills,jason roy,martin guptill,sports news in hindi

मार्टिन गुप्टिल के पैर के अंगूठे में लगी चोट, भारत के खिलाफ खेलना संदिग्ध

न्यूजीलैंड को टी20 विश्व कप में सुपर-12 के ग्रुप 2 के अगले मुकाबले में रविवार (31 अक्टूबर) को भारत से भिड़ना है। इस बीच न्यूजीलैंड के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। दाएं हाथ के अनुभवी सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल चोटिल हो गए हैं और उनका भारत के खिलाफ खेलना संदिग्ध माना जा रहा है। मंगलवार रात पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के दौरान गुप्टिल के पैर का अंगूठा चोटिल हो गया था। अंगूठे पर दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ की गेंद लगी थी।

न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा कि मैच के बाद गुप्टिल सहज महसूस नहीं कर रहे थे। अगले 24 से 48 घंटे निर्णायक होंगे। हम देखेंगे कि रात में उन्हें कितना आराम मिला। गुप्टिल ने 20 गेंद में 17 रन बनाए थे। पाकिस्तान ने यह मैच पांच विकेट से जीता। उल्लेखनीय है कि न्यूजीलैंड के प्रमुख तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन पिंडली की मांसपेशियों की चोट के कारण पहले ही बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह एडम मिल्ने को लिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत