न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 WC : आफरीदी ने साधा आफरीदी पर निशाना, हारिस-मैक्सवेल ने दिखाई दोस्ती, बाबर ने की रिजवान की तारीफ

पाकिस्तान को गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा और इसके साथ ही उसका दूसरी बार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 13 Nov 2021 11:24:48

T20 WC : आफरीदी ने साधा आफरीदी पर निशाना, हारिस-मैक्सवेल ने दिखाई दोस्ती, बाबर ने की रिजवान की तारीफ

पाकिस्तान को गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा और इसके साथ ही उसका दूसरी बार खिताब जीतने का सपना भी टूट गया। 177 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय कंगारू टीम काफी मुश्किल स्थिति में थी। टीम को अंतिम दो ओवर में 22 रन चाहिए थे लेकिन मैथ्यू वेड ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी के ओवर में लगातार तीन छक्के लगाकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला दी। इसी ओवर में हसन अली ने वेड का कैच भी टपकाया। अब पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद आफरीदी ने शाहीन पर निशाना साधा है। आफरीदी ने समा टीवी पर बात करते हुए कहा कि मैं एक चीज में शाहीन से खुश नहीं हूं।

शाहीन ने 19वें ओवर में काफी खराब गेंदबाजी की। हां, हसन अली ने कैच जरूर ड्रॉप कर दिया था लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि आप खराब गेंदबाजी करेंगे और लगातार तीन छक्के खा लेंगे। शाहीन के पास काफी ज्यादा पेस है और इसका प्रयोग उन्हें काफी समझदारी से करना चाहिए था। अगर वो कैच ड्रॉप भी हो गया था तो उन्हें अपनी अक्ल का प्रयोग करना चाहिए था और ऑफ स्टंप के बाहर तेज यॉर्कर डालनी चाहिए थी। वे ऐसे गेंदबाज नहीं हैं जिनके खिलाफ इस तरह की बल्लेबाजी की जा सके।

आपको बता दें कि आफरीदी की बेटी अक्सा की शाहीन से शादी को लेकर चर्चा चल रही है। उनकी सगाई हो चुकी है। दोनों परिवारों ने इस रिश्ते की पुष्टि की थी। उल्लेखनीय है कि शाहीन ने इससे पहले के मुकाबलों में काफी अच्छी गेंदबाजी की थी। खास तौर से भारत के खिलाफ पहले मुकाबले में उन्होंने रोहित शर्मा, लोकेश राहुल व विराट कोहली के विकेट लेकर पाकिस्तान की जीत पक्की की थी।

t20 world cup,shahid afridi,shaheen shah afridi,haris rauf,mohammad riwzwan,maxwell,sports news in hindi

सेमीफाइनल के बाद मैक्सवेल-हारिस ने बदली अपनी जर्सियां

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल के बाद एक फोटो तेजी से वायरल हुई जिसे देख फैंस का दिल खुश हो गया। ये फोटो ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ की थी। दोनों ने अपनी जर्सी एक-दूसरे को गिफ्ट कर दी। हारिस ने मैक्सवेल की कप्तानी में बीग बैश लीग (बीबीएल) में मेलबोर्न स्टार्स फ्रेंचाइजी के लिए खेला था। रऊफ ने उस टूर्नामेंट में काफी तारीफें बटोरी थीं। टी20 विश्व कप में 6 मैच में हारिस ने 7.30 की इकोनोमी से 8 विकेट लिए।

मैक्सवेल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘मुझे गर्व है कि ये युवा खिलाड़ी कितना आगे बढ़ चुका है। जो भी इसने बीबीएल और पाकिस्तान के लिए किया है वो सराहनीय है। ये अच्छा इंसान है और महान टीममेट है, मैं खुशकिस्मत हूं जो ये मेरा दोस्त है।’ इस पोस्ट में मैक्सवेल ने हारिस को टैग कर उन्हें सुपरस्टार बताया। गौरतलब है कि इन दिनों सभी देशों में लीग क्रिकेट खेला जाने लगा है। इनमें हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के बीच काफी अच्छी ट्यूनिंग हो जाती है, चाहे वे दूसरे देश के ही क्यों न हो। मैक्सवेल और हारिस की यह दोस्ती भी इसी बात की परिचायक है।

t20 world cup,shahid afridi,shaheen shah afridi,haris rauf,mohammad riwzwan,maxwell,sports news in hindi

सेमीफाइनल से पहले दो दिन तक आईसीयू में भर्ती थे रिजवान

पाकिस्तान के दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज व विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने टी20 विश्व कप के 6 मैच में 281 रन बनाए, जिसमें तीन अर्धशतक शुमार हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 79 रन रहा, जो उन्होंने भारत के खिलाफ बनाए थे। रिजवान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 52 गेंद पर 67 रन की शानदार पारी खेली। यह पारी इसलिए खास बन पड़ी क्योंकि रिजवान 9 नवंबर को सीने में संक्रमण के कारण दो दिन तक आईसीयू में भर्ती थे। इसके बावजूद वे खेलने उतरे। बाबर ने रिजवान के बारे में कहा कि उन्होंने जिस तरह से खेल दिखाया है, उससे पता चलता है कि वे एक टीम मैन हैं। सही मायने में वे शानदार खिलाड़ी हैं।

उन्होंने पूरे वर्ल्ड कप के दौरान असाधारण प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल से पहले जब मैंने उन्हें देखा, तो वे ठीक नहीं लग रहे थे। लेकिन जब मैंने उनसे स्वास्थ्य के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि मैं ठीक हूं और खेलूंगा। इसके बाद जिस तरह उन्होंने प्रदर्शन किया, उससे पता लगता है कि वे एक टीम मैन हैं। टीम के डॉक्टर नजीब सोमरू ने बताया कि प्रबंधन ने रिजवान के स्वास्थ्य की सूचना को गुप्त रखा, जिससे टीम का मनोबल न गिरे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत